दुनिया के नंबर 1 ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हार मिलने आपा खोते हुए देखा गया. एक बार फिर उनका निशाना फिर भारतीय ग्रैंडमास्टर ही बना है. दोहा में चल रहे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी से हारने के बाद गुस्से में आग बबूले हो उठे और बदतमीजी कर बैठे. अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.यह पहला मौका नहीं है जब कार्लसन ने गुस्सा दिखाया है. इससे साफ पता लगता है उन्हें अपनी हार बर्दाश्त नहीं हो पाती. पहले भी कई बार वह बदतमीजी कर चुके हैं. साल 2025 जून में उन्होंने मौजूदा चैंपियन भारतीय लिटिल मास्टर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से चेस हारने के बाद अपना संतुलन खो बैठे थे. ये दूसरा मौका है जब उन्होंने ऐसा किया. बता दें कि कार्लसन वर्ल्ड रैपिड क्लास चैंपियन हैं.
अर्जुन एरिगैसी के सामने फीके
गौरतलब है कि सोमवार को अर्जुन एरिगेसी और नार्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में आमने-सामने थे. अर्जुन बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे. कार्लसन के खिलाफ भी वह काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे. अर्जुन ने तेजी दिखाते हुए मौजूदा ब्लिट्ज चैंपियन को चकमा देते हुए बाजी अपने नाम की. अर्जुन यही नहीं रुके उन्होंने फेमश ग्रैंडमास्टर नॉद्रिबेक एब्युसताोरोव को भी पीछे छोड़ दिया. इसके बाद वह 11वें राउंड में संयुक्त रूप से नंबर 1 पर बने हुए हैं.
ये है पूरा समीकरण
बता दें कि कार्लसन 8 बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं. फिलहाल वह वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन ने रविवार को वर्ल्ड रैपिड क्लास चैंपियनशिप भी बरकरार रखा है. वह वर्ल्ड ब्लिट्ज क्राउन को 9वीं बार जीतने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं, लेकिन अर्जुन से मिली हार ने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया है. अब इस टूर्नामेंट में मात्र 2 राउंड बचे हैं और इस हार के बाद वह 2 पायदान नीचे खिसक गए हैं. वह ये चीज बखूबी जानते थे शायद इसलिए उन्हें अपनी हार बर्दाश्त नहीं हो पाई.
नंबर 1 पर अर्जुन
दोहा में चल रहे फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगेसी 11 राउंड के बाद फ्रांस के खिलाड़ी मैक्सिम वेशियर-लाग्रेव के साथ नंबर 1 पायदान पर बने हुए हैं. 22 साल के अर्जुन एरिगेसी ने रविवार को रैपिड क्लास शतरंज में ब्राज मेडल जीतने का कारनामा किया है. अभी तक वे ब्लिट्ज चेस में 8 जीत, 2 ड्रॉ और केवल 1 हार के साथ पोल पोजिशन पर चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: एक मंच पर साथ आए दुनिया के 2 महानतम खिलाड़ी, आग की तरह रोनाल्डो-जोकोविच का ये Video