छतरपुर में चिराग ज्वैलर्स पर GST का छापा: सतना टीम जांच में जुटी, कार्रवाई जारी – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में चिराग ज्वैलर्स पर GST का छापा:  सतना टीम जांच में जुटी, कार्रवाई जारी – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर शहर में मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे चिराग गहना ज्वेलर्स पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई जीएसटी रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ी की आशंका के चलते की गई है।

.

स्टेट टैक्स ऑफिसर एंटी एवीजन ब्यूरो सतना सोमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम शोरूम के दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह छापेमारी जीएसटी अधिनियम की धारा 57(2) के तहत की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। दस्तावेजों का सत्यापन और स्टॉक मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई मंगलवार शाम शुरू हुई, जो अभी जारी है और बुधवार तक चलने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी साझा की जाएगी।



Source link