बड़वानी13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार किया है। 20 सितंबर को परिजन ने थाने पर शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग लड़की को 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। टीआई राजेश यादव ने बताया लड़की की तलाश के लिए एसआई जानी चारेल, आरक्षक जगजोध, विश्राम, बलवीर की टीम बनाई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर लड़की को सोलापुर महाराष्ट्र ले गया है। इसके बाद टीम ने सोलापुर जाकर तलाश कर लड़की व अपहर्ता को पकड़ा। अपहरण करने वाला भी नाबालिग है। उसकी उम्र करीब 14 वर्ष 6 माह है। एसआई जानी चारेल ने नाबालिग लड़की के बयान लिए। इसमें उसने बताया लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके चलते मामले में दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा बढ़ाई है। लड़की को माता-पिता के सुपुर्द किया गया। वहीं नाबालिग लड़के को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।