Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE NEWS 31 December 2025: इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए निर्देशों पर अब तक हुए अमल की विस्तार से समीक्षा की जाएगी. अफसरों से सीधे तौर पर यह रिपोर्ट ली जाएगी कि ज़मीनी स्तर पर आदेशों पर कितना और कैसे काम हुआ है. बताया जा रहा है कि यह कोई पहली समीक्षा नहीं है. इससे पहले भी मुख्य सचिव 7 और 8 अक्टूबर को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्देशों की समीक्षा कर चुके हैं. अब एक महीने बाद फिर से प्रगति रिपोर्ट लेकर अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी. बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति और एफआईआर दर्ज न होने से जुड़ी शिकायतों पर विशेष फोकस रहेगा. कई जिलों से इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिस पर सख्ती के संकेत दिए जा रहे हैं. इसके अलावा किसानों से जुड़े खाद-बीज की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और स्कूलों में चल रही स्मार्ट क्लास योजनाओं की भी गहन समीक्षा की जाएगी. लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब संभव है.
December 31, 202508:42 IST
नो-मैपिंग वाले वोटर्स को नोटिस देने का काम मंगलवार से हुआ शुरू
नो-मैपिंग वाले वोटर्स को नोटिस देने का काम मंगलवार से शुरू हुआ. कल सातों विधानसभा में करीब 1100 वोटरों के घर बीएलओ पहुंचे और नोटिस दिए. 1100 में से 1000 वोटर्स ने आवश्यक दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए. अब इन वोटर्स को 5 तारीख से शुरू होने वाली सुनवाई में आने की आवश्यकता नहीं होगी. जिन वोटर्स का डाटा 2003 की वोटर लिस्ट से लिंक नहीं मिला है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है. 2003 का रिकॉर्ड नहीं देने वाले वोटरों की संख्या 1 लाख 16 हजार है.
December 31, 202508:40 IST
साल के आखिरी दिन करें बाबा महाकाल के दर्शन
