झील में फंसे वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकालकर लाए गार्ड।
सागर की लाखा बंजारा झील में बने एलिवेटेड कॉरिडोर से मंगलवार रात एक बुजुर्ग को अज्ञात व्यक्ति ने धक्का दे दिया। हाड़ कंपाने वाली ठंड में बुजुर्ग पूरी रात झील के पिलर के सहारे पानी में खड़े रहे। बुधवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर पड़ी, तब जाकर उन्हें ब
.
बोले- झील देख रहा था, पीछे से धक्का दिया
सदर निवासी हरप्रसाद रैकवार (62) ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 11.30 बजे बस स्टैंड के पास एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े होकर झील देख रहे थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का दे दिया और वे सीधे पानी में जा गिरे। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन रात होने के कारण किसी ने नहीं सुना। जान बचाने के लिए वे पूरी रात पिलर पकड़कर पानी में खड़े रहे।
नाव से वृद्ध को झील से बाहर लाते सुरक्षा गार्ड।
वृद्ध ने धक्का देने का लगाया आरोप
उन्होंने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 11.30 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर पर खड़े होकर झील देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक अज्ञात व्यक्ति ने धक्का दिया और मैं झील में गिर गया। आवाज लगाई। लेकिन किसी ने सुनी नहीं। ऐसे में पिलर के सहारे रातभर खड़ा रहा। मामले में सुपरवाइजर विक्की ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध हरप्रसाद को चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

झील से हरप्रसाद को सुरक्षित बाहर निकाला गया।