Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार (32 दिसंबर) को मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार की तिकड़ी ने बंगाल को बड़ी जीत दिलाई. इन तीन इंटरनेशनल तेज गेंदबाजों के सामने जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज नाकाम रहे. मुकेश कुमार और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की, जिससे बंगाल ने कम स्कोर वाले मैच में जम्मू और कश्मीर को नौ विकेट से हरा दिया. बंगाल को तीसरी जीत मिली और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई.
जम्मू-कश्मीर 63 रनों पर ऑलआउट
पहले गेंदबाजी करते हुए मुकेश (4/16) और आकाश (4/32) ने चार-चार विकेट लिए. अनुभवी मोहम्मद शमी (2/14) ने दो विकेट लिए. इससे बंगाल ने जम्मू-कश्मीर को 20.4 ओवर में 63 रन पर ऑल आउट कर दिया. सिर्फ कप्तान पारस डोगरा (19) और शुभम खजूरिया (12) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए, जबकि तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अभिषेक पोरेल (30) और सुदीप कुमार घरामी (25) ने 9.3 ओवर में टीम को जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: 4000 रनों का रिकॉर्ड… विध्वंसक बल्लेबाज ने 2025 के आखिरी दिन रचा इतिहास, पहली बार इस टी20 लीग में हुआ ऐसा
दर्शन ने विदर्भ को दिलाई जीत
तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने चार विकेट लेकर विदर्भ को चंडीगढ़ पर आठ विकेट से जीत दिलाई. यह टूर्नामेंट में टीम की तीसरी जीत है. नालकंडे (4/33) के अलावा, नचिकेत भुटे (2/18) और दीपेश परवानी (2/22) ने भी गेंद से प्रभावित किया. विदर्भ ने पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले को सही साबित करते हुए चंडीगढ़ को 29.1 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट कर दिया.
ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: यूपी के बैटर 150 रनों की पारी से मचाया धमाल, क्रुणाल पांड्या के शतक से जीता बड़ौदा
अथर्व तायडे और ध्रुव शोरे ने आसानी हासिल की लक्ष्य
चंडीगढ़ कभी भी खराब शुरुआत से उबर नहीं पाया, उसने आठ गेंदों में तीन विकेट खो दिए और दूसरे ओवर में 4 रन पर 3 विकेट हो गए. अर्सलान खान (27), निखिल ठाकुर (17) और तरनप्रीत सिंह (17) ने पारी को संभालने की कोशिश की, जिसके बाद संयम सैनी (36) ने कुछ संघर्ष किया. चंडीगढ़ के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर अथर्व तायडे (43 नॉट आउट) और ध्रुव शोरे (43) ने ज्यादातर रन बनाए और विदर्भ ने 22.3 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली.