DC को 2 करोड़ में मिल गया खूंखार बल्लेबाज, हारी हुई बाजी पलटी, 9 चौके-छक्कों से लिखी जीत की कहानी

DC को 2 करोड़ में मिल गया खूंखार बल्लेबाज, हारी हुई बाजी पलटी, 9 चौके-छक्कों से लिखी जीत की कहानी


David Miller in SA20: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2025 का आयोजन मार्च-अप्रैल में होगा. इसमें अभी 3 महीने बाकी हैं, लेकिन अगले सीजन तबाही मचाने वाले खिलाड़ी फिलहाल कहीं न कहीं क्रिकेट खेल रहे हैं. पिछले दिनों मिनी ऑक्शन हुआ था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये में एक ऐसे खिलाड़ी को खरीद लिया, जो इन दिनों गजब के फॉर्म में है. 31 दिसंबर की शाम उसने अपने नाम के अनुसार काम कर दिखाया. इस खिलाड़ी का नाम है डेविड मिलर, जो क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर किलर बने और गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. उन्होंने हारी हुई बाजी पलटी और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाकर ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें टी20 का मैच विनर और खूंखार फिनिशर कहा जाता है.

दरअसल, डेविड मिलर इन दिनों साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 में पार्ल रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन के 7वें मैच में उन्होंने अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई. यह मुकाबला गकेबरहा में हुआ, जिसमें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन जुटाए थे. सभी को लगा कि पार्ल आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन पिच पर गेंदबाजों को खूब मदद थी. 150 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मिलर की टीम ने एक वक्त 35 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे. यहां से जीत बेहद मुश्किल थी, लेकिन मिलर ने कमाल की बैटिंग की और 2 गेंद पहले टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी.

Add Zee News as a Preferred Source


मिलर ने ऐसे दिलाई यादगार जीत

149 रनों के जवाब में जब पार्ल रॉयल्स की टीम चेज कर रही थी, तब 42 गेंदों पर उसके 4 विकेट गिर चुके थे. बोर्ड पर महज 35 रन थे. गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिल रही थी. एक-एक रन बनाना मुश्किल था, तभी क्रीज पर मिलर उतरे. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिलर ने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक ठोका. फिफ्टी पूरी करने के लिए उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके मारे. 5वें विकेट के लिए मिलर ने कीगन पीटरसन के साथ मिलकर महज 68 गेंदों में 100 रन जोड़े. आखिरी ओवर में कीगन 45 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मिलर नाबाद लौटे. मिलर ने 38 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से कुल 71 रन बनाए. उनकी बाउंड्री जोड़ लें तो चौके-छक्के मिलाकर कुल 9 होती हैं.

डेविड मिलर को हुआ 5.5 करोड़ का नुकसान

डेविड मिलर टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी हैं. छक्के लगाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं. जब तक ये खिलाड़ी मैदान पर रहता है, तब तक विरोधी टीमें खौफ में रहती हैं. अब डेविड मिलर अगले सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. उन्हें मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा था. आईपीएल 2025 में मिलर सीजन लखनऊ की टीम के लिए खेले थे, जहां उन्हें 7.5 करोड़ मिले थे, लेकिन दिल्ली को यह खूंखार खिलाड़ी सिर्फ 2 करोड़ में मिल गया. मिलर की सैलरी में 73 फीसदी की कमी हुई है. उन्हें 5.5 करोड़ का घाटा हुआ है.

ये भी पढ़ें: 4 मैच में 3 शतक और 406 रन…भारत को मिला वनडे का खूंखार बल्लेबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में मचा रखी है तबाही





Source link