नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: लोगों ने अनाथ आश्रमों में बच्चों संग मनाया जश्न, छिंदवाड़ा ने ऐसे किया 2026 का स्वागत – Chhindwara News

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:  लोगों ने अनाथ आश्रमों में बच्चों संग मनाया जश्न, छिंदवाड़ा ने ऐसे किया 2026 का स्वागत – Chhindwara News


नए साल के पहले दिन छिंदवाड़ा शहर आस्था और सेवा के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही सिमरिया, रामेश्वरम धाम, अनगढ़ हनुमान मंदिर, संतोषी माता और छोटा महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना और अभिषेक कर भगवान को बेलपत्र व

.

मंदिर परिसरों में सेवा कार्य

मंदिरों के बाहर सेवा भाव भी देखने को मिला। जरूरतमंद लोगों को चाय, भोजन, गर्म कपड़े और आर्थिक मदद दी गई। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि नए साल का जश्न नशे से दूर रहकर और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

नव वर्ष पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु

आश्रमों में बच्चों के साथ मनाया नया साल

नववर्ष के मौके पर समाजसेवी संगठन अनाथ आश्रमों में पहुंचे। वहां बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटी गईं और उनके साथ खुशियां साझा की गईं। श्रद्धालु दर्शीनी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन से की। वहीं राकेश तिवारी ने कहा कि वे हर साल मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

शिविर में कंबलों का हुआ वितरण

शिविर में कंबलों का हुआ वितरण

ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल बांटे

ग्रामीण इलाकों में भी सेवा गतिविधियां हुईं। आदर्श समर्पण विकास फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत मंडला में कंबल वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के जिला समन्वयक अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि करीब 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए, जिससे ठंड में उन्हें राहत मिली। कार्यक्रम में फाउंडर डायरेक्टर सतीश नागवंशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।



Source link