आग तापते समय बैठे-बैठे अचानक गिरे साधु, मौत: शिवपुरी में जनपद सदस्य पति थे, घटना CCTV में कैद – Shivpuri News

आग तापते समय बैठे-बैठे अचानक गिरे साधु, मौत:  शिवपुरी में जनपद सदस्य पति थे, घटना CCTV में कैद – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में बुधवार रात एक साधु की अचानक मौत हो गई। पंचायत भवन के पास ग्रामीणों के साथ आग तापते समय वे तख्त पर बैठे-बैठे अचानक नीचे गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें तुरंत दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने

.

मृतक की पहचान जनपद सदस्य पति ब्रजेश गिरी महाराज के रूप में हुई है। वे मूल रूप से अलगी गांव के रहने वाले थे। कुछ साल पहले उन्होंने जूना अखाड़ा से जुड़कर साधु जीवन अपना लिया था, जिसके बाद से वे ब्रजेश गिरी महाराज के नाम से पहचाने जाने लगे। वे अलगी गांव और सिकंदरा मंदिर क्षेत्र में निवास करते थे।

आग तापते समय अचानक से गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे ब्रजेश गिरी महाराज पंचायत भवन के पास एक तख्त पर बैठे ग्रामीणों के साथ आग ताप रहे थे। इसी दौरान वे अचानक नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दिनारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने ब्रजेश गिरी महाराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

ब्रजेश गिरी महाराज ने कुछ साल पहले साधु जीवन अपनाया था।

ब्रजेश गिरी महाराज इससे पहले जनपद पंचायत पर कई गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे। उनके बयानों और आरोपों को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी।

स्वास्थ्य कारणों से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी माना जा रहा है। हालांकि, CCTV फुटेज और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।



Source link