Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal 01 January 2026, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. बहुत अधिक लाभ या भारी नुकसान के प्रबल योग नहीं बन रहे हैं, लेकिन समझदारी और संयम से काम लेने पर दिन को बेहतर बनाया जा सकता है. व्यापार में सुधार और उछाल देखने को मिल सकता है. आज गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
Aaj ka Singh Rashifal 01 January 2026, Leo Horoscope Today: नए साल 2026 की शुरुआत सिंह राशि के जातकों के लिए पूरी तरह न तो बहुत शुभ रहने वाली है और न ही बहुत अशुभ. गुरुवार 01 जनवरी को दिन की चाल ऐसी रहेगी कि कुछ कार्यों में लाभ तो कुछ में नुकसान की स्थिति बन सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. बहुत अधिक लाभ या भारी नुकसान के प्रबल योग नहीं बन रहे हैं, लेकिन समझदारी और संयम से काम लेने पर दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
आज सिंह राशि का करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के क्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों को आज विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. कार्यस्थल पर बिना वजह किसी से बहस करने से बचें. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर और पूरी निष्ठा से पूरा करें. टालमटोल या अनावश्यक तर्क-वितर्क आपको परेशानी में डाल सकता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. जो छात्र आगे की पढ़ाई या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, यदि वे आज गंभीरता से अध्ययन करेंगे तो भविष्य में उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. एकाग्रता और अनुशासन से पढ़ाई करने का संकल्प लें.
आज सिंह राशि की सेहत का हाल
स्वास्थ्य के लिहाज से साल का पहला दिन सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा सतर्क रहने वाला है. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. चलते समय या यात्रा के दौरान सावधानी रखें, खासकर पैरों में चोट लगने की संभावना बनी हुई है. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और जल्दबाजी से बचें. दिनचर्या में संयम और सावधानी आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा सकती है.
सिंह राशि वालों का व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद व्यापार में सुधार और उछाल देखने को मिल सकता है. आलस को छोड़कर सक्रियता दिखाएंगे तो मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है. धन लाभ की इच्छा रखने वाले जातकों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. हालांकि, निवेश के मामले में आज जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा. किसी बड़ी डील या भारी निवेश से बचना ही समझदारी होगी, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सिंह राशि की लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों में आज गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. जरूरत से ज्यादा बोलना या तीखी प्रतिक्रिया देना रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है. पति-पत्नी या लाइफ पार्टनर के साथ सीमित और सोच-समझकर बातचीत करें. छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है, जिससे बने-बनाए रिश्तों में दरार आ सकती है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज विवादों से दूर रहना चाहिए. जहां आवश्यकता न हो, वहां मौन रहना बेहतर रहेगा. जितना अधिक गुस्से पर काबू रखेंगे, उतना ही लाभ में रहेंगे. दिन को सामान्य रूप से गुजरने दें और अनावश्यक तनाव से बचें. आज भगवान विष्णु की प्रार्थना करना शुभ रहेगा. मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करने से मानसिक शांति मिलेगी और दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.