‘लोगों की जानें चली गईं और ये दांत निकाल रहा है’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फोटो पर भड़के लोग

‘लोगों की जानें चली गईं और ये दांत निकाल रहा है’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फोटो पर भड़के लोग


MP Minister Kailash Vijayvargiya: इंदौर जहरीले पानी कांड के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसे उन्होंने खुद शेयर किया है. अब लोगों का कहना है कि इंदौर में जहरीला पानी पीने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन मंत्रियों को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आम जनता जीए या मरे.

दरअसल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. साथ ही तस्वीर शेयर की है. जिसमें दोनों हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा है- शुभ जन्मदिन, केंद्रीय मंत्री एवं मेरे मित्र श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सदा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो, बाबा महाकाल से यही कामना है. आप सदा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो, बाबा महाकाल से यही कामना है.

लोगों ने लगाई क्लास
फोटो पोस्ट करते ही लोगों ने मंत्री की क्लास लगा दी. यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा- गंदगी से भरा पानी पीने से तकरीबन 8 लोगों की मृत्यु हो गयी, सैंकड़ों बीमार अस्पतालों में … और मंत्री जी को महाराज को जन्मदिन की बधाई देनी है और पब्लिक के सवाल को घंटा बताना है. दूसरे यूजर ने कहा- पानी से पानी मिले दोहा बिल्कुल सही बैठता है.

अन्य यूजर ने लिखा कि गंदा पानी पीने से उसके घर का कोई नहीं मरेगा, ना दंगे में इसका कोई मरेगा, ना बॉर्डर पे ,ना रोड में खड्डे में गाड़ी गिरने से,भाई इसको क्या घंटा फ़र्क पड़ेगा. साकेत नाम के एक यूजर ने लिखा कि घंटे की बर्थडे, यहां 10 लोगों की जान चली गई और ये बेशर्मों की तरह दांत दिखा रहा है. कमेंट्स में लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि मंत्री अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं.

पत्रकार को कहे थे अपशब्द
इससे पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी पर पत्रकारों के सवाल पर अपशब्द कहने का आरोप लगा था. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ. फिर मंत्री ने इस पर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और कहा- मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है. दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए. इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं, लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूँगा.

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन तेज, घंटा बजाकर जताया विरोध
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के सवालों पर अपशब्द कहने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 8 मौतों और 160 बीमार लोगों को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर विजयवर्गीय झल्ला गए और अपशब्द कहे. कांग्रेस ने छावनी चौराहे पर घंटा बजाकर विरोध जताया.



Source link