थाईलैंड में new year सेलिब्रेशन…भारत के महान कप्तान फैमिली के साथ विदेश में ले रहे मौज, देखें तस्वीरें

थाईलैंड में new year सेलिब्रेशन…भारत के महान कप्तान फैमिली के साथ विदेश में ले रहे मौज, देखें तस्वीरें


भारत के महान कप्तान महेंद्र सिहं धोनी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बन रहते हैं.  आज लोग नए साल के जश्न में डूबे हैं. इसी बीच भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी शाक्षी धोनी के साथ नया साल सेलिब्रेट करते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि भारत से वो काफी दूर थाईलैंड में नया साल मना रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, जिसमें पूरा परिवार नए साल को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहा है.धोनी काफी समय बाद अपनी बेटी और पत्नी के साथ एक साथ दिखाई पड़े हैं. जीवा छोटी थी, तो धोनी उनकी काफी तस्वीरें शेयर किया करते थे, लेकिन अब फैंस उन्हें लंबे समय बाद देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.

फैमिली के साथ पार्टी मूड में माही
साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं, इस फोटो में थाईलैंड शहर के फुकेट की लोकेशन दिखाई दे रही है.  धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने गोल्डेन कलर की कैप लगाई हुई है. वहीं, साक्षी गोल्डेन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और धोनी हाफ ब्लैक शर्ट में. साक्षी ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाए’.

 

Add Zee News as a Preferred Source


आईपीएल के 19वें संस्करण में काटेंगे गदर
धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. यही नहीं वो डोमेस्टिक क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं. वह केवल इंडियन प्रिमियर लीग के दौरान मैदान पर खेलते हुए दिख जाते हैं. मार्च में शुरु हो रहे आईपीएल के 19वें संस्करण में एक बार फिर वह खेलते हुए नजर आने वाले हैं.  ऐसे में आईपीएल 2026 में वह एक बार फिर मैदान पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलते हुए दिख जाएंगे. माही ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस भी चालु कर दी है, जिसकी कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

ये सीजन हो सकता है आखिरी
साल 2023 में आईपीएल का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अगले संस्करण से कप्तानी का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा के हवाले छोड़ दिया था. वह लंबे समय तक चेन्नई के कप्तान रहे हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. धोनी की उम्र 44 साल हो गई है. वह घुटने की चोट की वजह से लगातार परेशान हैं. ऐसे में माना जा रहा है यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: न कॉल न फेयरवेल मैच…अचानक भारत के महान कप्तान ने 1 झटके में तोड़ा था करोड़ों फैंस का दिल





Source link