Mustafizur Rahman: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों काफी विवाद छिड़ा हुआ है. दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक संबंध के बावजूद भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जो कि इंडियन प्रिमियर लीग में हिस्सा लेने से पीछे नहीं हट रहा है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश के खूंखार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बारे में. तकरीबन 10 साल पहले अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले मुस्ताफिजुर ने इस लीग से दुनिया भर में खूब नाम कमाया है. इसी बीच उनके आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर खतरा मंडरा रहा है. BCCI पूरे मामले पर सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहा है.
केकेआर का सपोर्ट
गौरतलब है कि मुस्ताफिजुर रहमान 2026 के मिनी ऑक्शन में सोल्ड होने वाले इकलौते बांग्लादेशी प्लेयर हैं. बता दें कि कोलकाता नाईटराइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रूपए में अपने झोली में डाला था. रहमान की नीलामी के बाद कोलकाता को सोशल मीडिया पर काफी आलोचन का सामना करना पड़ा था. कई राजनीतिक दल से लेकर फैंस तक सभी ने केकेआर की फ्रेंचाइजी पर जमकर सवाल दागे थे.
बीसीसीआई का स्टैंड साफ
बीसीसीआई ने पूरे मामले पर साफ कर दिया है कि वह भारतीय सरकार के बिना किसी रोक के किसी भी खिलाड़ी पर किसी भी तरह का बैन नहीं लगाएंगी. बता दें कि पिछली साल बीसीसीआई ने सरकार के आदेश पर भारत का बांग्लादेशी दौरे पर रोक लगा दी थी. साल 2024 में बांग्लादेश सरकार में हुए तख्तापलट के बाद वहां की राजनीतिक स्थित का डामाडोल हो गया है.
मुस्ताफिजुर रहमान का IPL करियर
मुस्ताफिजुर रहमाने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 60 मैचों में 8.13 की इकोनॉमी से 65 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 का रहा है. मुस्ताफिजुर ने अपने आईपीएल करियर में 1 बार 4 विकेट हॉल पूरा किया है.