बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी बेसबॉल ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेंगे। बीयू प्रबंधन ने इस संबंध में फैसला लेते हुए प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं करेगा। बीयू के फिजिकल डिपार्टमेंट के खिलाड़ी हरदा में बेसबॉल के लिए टीम चयन के लिए हिस्सा लेने गए थे। यहा
.
खिलाड़ियों ने इसकी जानकारी विवि प्रबंधन को भी दी। इसे लेकर विरोध भी किया गया। ऑल इंडिया ट्रायल्स के लिए बीयू के खिलाड़ी गए थे। बता दें कि इस टीम को 2 जनवरी को रवाना होना है और 3 जनवरी को टूर्नामेंट होगा।
16 में से नौ खिलाड़ियों के फर्जी दस्तावेज
एनएसयूआई की नॉन टेक्निकल विंग के प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि ट्रायल्स में 16 में से नौ खिलाड़ियों ने फर्जी दस्तावेज लगा दिए थे। यह एआई से बनाए हुए डॉक्यूमेंट थे। कई ने बेसबॉल के अलावा अन्य खेल के भी सर्टिफिकेट लगा दिए थे। इसकी शिकायत बीयू के छात्रों ने प्रबंधन ने की ।
इसके बाद बीयू ने मामले की जांच की और पाया कि कई प्रमाणपत्र सही नहीं है। इस प्रकरण के बाद बीयू ने प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं करने का निर्णय लिया। इस पूरी टीम को ही निरस्त कर दिया गया है। छात्रों ने बताया कि चयनकर्ता प्राइवेट कॉलेज के थे और उन्होंने अपने पसंदीदा कॉलेजों के छात्रों का चयन कर लिया था।