जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घसीटते हुए काफी दूर तक चला गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में बाइक चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
.
इधर एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही गोराबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को तलाश करने की कोशिश की, पर वह नहीं मिला। घटना 31 दिसंबर (बुधवार) देर शाम की है। जिसका सीसीटीवी शुक्रवार को सामने आया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गोराबाजार थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दुर्घटना कैद हो गई। दरअसल 31 दिसंबर की शाम बाइक चालक करीब 6 बजकर 25 मिनट पर शहर से बिलहरी तरफ जा रहा था, जैसे ही वह गोराबाजार तिराहे पहुंचा, तभी सड़क पार कर रहे बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
अच्छी बात यह है कि बाइक चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। टक्कर लगते ही मौके पर भीड़ लग गई, इस दौरान कार चालक वहां से फरार हो गया। 31 दिसंबर की शाम को हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।