टीम के ऐलान में हो सकती है देरी, श्रेयस अय्यर की 5वीं रिपोर्ट का इंतजार

टीम के ऐलान में हो सकती है देरी, श्रेयस अय्यर की 5वीं रिपोर्ट का इंतजार


नई दिल्ली. बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक कोई भी अनफिट खिलाड़ी को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए दो घरेलू क्रिकेट मैच खेलनाअनिवार्य होगा इसीलिए श्रेयस अय्यर पहुंचे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस. रिटर्न टू प्ले (RTP) की मंज़ूरी पाने के लिए दो मैच-सिमुलेशन सेशन सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे. भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान 25 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित इस सेंटर में रिपोर्ट करने पहुँचे थे.

शुरुआत में उम्मीद थी कि श्रेयस 30 दिसंबर तक सेंटर से बाहर आ जाएंगे, लेकिन उनकी रिकवरी अनुमान से धीमी रही है. नेट्स में वह लगभग अपने पुराने रंग में नजर आए, लेकिन CoE की मेडिकल टीम का मानना है कि श्रेयस अभी अपनी ऑप्टिकल स्ट्रेंथ (दृष्टि से जुड़ी प्रतिक्रिया क्षमता) के पुराने स्तर तक पूरी तरह नहीं लौट पाए हैं. यानि श्रेयस के लिए चयन एक दिन के लिए टाला जा सकता है.

वनडे में वापसी की राह पर श्रेयस अय्यर

डाइव लगाकर कैच लेने के दौरान स्प्लीन में गहरी चोट (लैसरेटेड स्प्लीन) और आंतरिक रक्तस्राव के बाद, पिछले दो महीनों में श्रेयस का करीब 6 किलो वजन कम हो गया है. ऐसे में उन्हें न सिर्फ अपनी शारीरिक ताकत दोबारा हासिल करनी है, बल्कि अपनी बल्लेबाज़ी और फील्डिंग को भी चोट से पहले वाले स्तर तक लाने के लिए समय चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस अब तक चार हाई-इंटेंसिटी स्किल सेशन सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं, जिनमें उनकी बल्लेबाज़ी और फील्डिंग की कड़ी परीक्षा ली गई। मौजूदा फिटनेस को देखते हुए, उन्हें 2 और मैच-सिमुलेशन सेशन — 2 जनवरी और 5 जनवरी को पूरे करने हैं. अब यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इन सेशनों के दौरान श्रेयस का शरीर कैसे प्रतिक्रिया देता है. इसके आधार पर CoE की मेडिकल टीम तय करेगी कि उन्हें भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के लिए चुना जाए या नहीं.

कब खेलेंगे अय्यर मैच? 

BCCI के 3 जनवरी को भारतीय वनडे टीम की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसमें चयनकर्ताओं की खास नज़र श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत पर होगी. श्रेयस को विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए दो मुकाबले खेलने थे, लेकिन अब वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे. ऐसे में अगर उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होती है, तो वह 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हो सकती है. यदि श्रेयस अय्यर फिट नहीं होते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ संभावित भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान) श्रेयस अय्यर* विराट कोहली रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल (विकेटकीपर)ईशान किशन (विकेटकीपर) रुतुराज गायकवाड़ नितीश कुमार रेड्डी
रवींद्र जडेजा,वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा



Source link