साल 2026 को शुरु हुए 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने सन्यास का ऐलान कर दिया. इसी के साथ वह इस साल संन्यास लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 जनवरी से पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाना वाला मैच उस्मान ख्वाजा के करियर का आखिरी मैच होगा. हालांकि, आज हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, साल 2026 में संन्यास ले सकते हैं. लिस्ट में 1 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है, जो कि लंबे समय से भारतीय टीम में वापिस के फिराक में है.यही नहीं उस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में काफी योगदान दिया है
मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर अपने गेंद और बल्ले दोनों से मैदान पर कहर बरपाने के लिए मशहूर मोहम्मद नबी इस साल सन्यास ले सकते हैं. उन्होंने साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था. जबकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप को अलविदा कहने के बाद उन्होंने एक बार फिर वापसी की थी.हालांकि, उन्होंने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह 1 साल और खेलेंगे. रिपोर्ट्स कि माने तो साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है.
शाकिब अल हसन
अफगानिस्तान क्रिेकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने कुछ समय पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी कर ली थी. बता दें कि अक्टूबर 2024 से उन्होंने बांग्लादेश के लिए 1 भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल वह क्रिकेट जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं.
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया के बेहतरीन मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. रहाणे ने अपना आखिरी मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के रूप में खेला था. वह लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार हैं. सय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.36 साल की उम्र में भी रहाणे तबाही मचा रहे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की उन्हें साल 2026 में मौका मिलता है या नहीं.