भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप स्कोरर शुभमन गिल को बीसीसीआई ने टी 20 विश्व के स्क्वॉड से ड्रॉप करके सनसनी मचा दी थी. इसी बीच टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के दुनिया के खतरनाक फुटबॉलर में से एक एर्लिंग हैलेंड के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि चर्चा का विषय बन गई है. दोनों ही खेल के प्रेमियों के बीच इस फोटो को लेकर खूब उत्साह देखा जा रहा है. दोनों ने एक दूसरे को सम्मान दिखाते हुए कुछ ऐसा किया, जो कि इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. खास बात है ऐसा पहले कभी दोनों के खेलों के बीच में नहीं देखा गया है.
अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हैलेंड दोनों ही अपने-अपने खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं.आज की तारीख में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेर रखा है. खेल जगत में जाने-माने नाम हैं. उनकी लोकप्रियता देशों से परे हैं. गिल ने इंग्लैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पूरी दुनिया भर में अपने नाम का डंका पीट दिया. वहीं, एर्लिंग हैलेंड ने भी अपना शानदार प्रदर्शन की बदौलत सीजन के शुरुआती 19 मैचों में ही 19 गोल करते हुए सभी को चौंका दिया है.
Shubman Gill x Erling Haaland pic.twitter.com/IblaGN63Mk
Shubman Gill Fc (@ShubmanGill) January 2, 2026
जबरदस्त जुगलबंदी
दोनों ने एक दूसरे के प्रति शानदार जेस्चर दिखाया जो कि पहले कभी क्रिकेटर और फुटबॉलर के बीच देखने को नहीं मिली था. जहां गिल ने हैलेंड को नॉर्वे की एक जर्सी गिफ्ट की. खास बात ये है कि दोनों ही खिलाड़ी पहले भी मिल चुके हैं. ये कोई पहला मौका नहीं है जब वह आमने-सामने थे, साल 2023 में गिल मैनचेस्टर सिटी का मैच देखने स्टेडियम गए थे और वहां पर उन्होंने हैलेंड और बाकी के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. 26 वर्षीय शुभमन गिल नॉर्वे की जर्सी पहने हुए दिखे, जो कि हैलेंड मैच खेलने के दौरान पहने हुए दिखाई देते हैं.
कौन हैं एर्लिंग हैलेंड?
फिलहाल मैनचेस्टर सिटी के लिए प्रीमियर लीग में खेलने वाले एर्लिंग हैलेंड नॉर्वे को इंटरनेशनल स्तर पर टूर्नामेंट टीम का नेतृत्व करते हैं. हैलेंड ने मैनचेस्टर सिटी से जुड़ने से पहले ही काफी कम उम्र में ही कई सारे ऐसे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिए थे, जो कि एक फुटबॉलर के लिए बड़ी बात होती है. वहीं, अगर बात करें हैलेंड की खासियत की तो वह अपने शानदार टेम्परामेंट के दम पर दुनिया के बेस्ट डिफेंडर के विरूद्ध भी लगातार गोल दागने की क्षमता रखते हैं, जिसने उन्हें काफी कम समय में सबसे महान फुटबॉलर की लिस्ट में शुमार कर दिया.
ये भी पढ़ें: दिग्गज ऑलराउंडर को टीम की बागडोर… जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड की घोषणा