क्रिकेट का असंभव रिकॉर्ड! ODI में इकलौता तिहरा शतक…99 फीसदी फैंस नहीं जानते इस खूंखार बल्लेबाज का नाम

क्रिकेट का असंभव रिकॉर्ड! ODI में इकलौता तिहरा शतक…99 फीसदी फैंस नहीं जानते इस खूंखार बल्लेबाज का नाम


Triple Century Record in ODI: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन याद वही रखे गए जिनमें कुछ खास था. एक ऐसा ही रिकॉर्ड हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है, लेकिन यह रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में बन चुका है और अब इसका टूटना एक तरह से असंभव लगता है. ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में इकलौते तिहरे शतक का. जी हां, वनडे क्रिकेट में एक ऐसा बल्लेबाज हुआ है, जिसने तिहरा शतक ठोककर दुनिया को चौंका दिया था. उसने ये कमाल साल 2022 में किया था. 90 फीसदी क्रिकेट फैंस इस क्रिकेटर का नाम भूल चुके होंगे, लेकिन रिकॉर्ड बुक में यह नाम हमेशा के लिए दर्ज हो गया.

मेंस और विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो वनडे क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज तिहरा शतक नहीं लगा पाया है. रोहित शर्मा के नाम वनडे में 264 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है, जबकि लिस्ट-ए में एन जगदीसन ने 277 रन बनाए हुए हैं. 50 ओवर के वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना आसान बात नहीं है. इसके लिए बल्लेबाज को एक ऐसा रूप दिखाना होगा, जो लगभग हर बॉल पर बाउंड्री मारे, जो संभव नहीं दिखता. लेकिन हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं, उसने ब्लाइंड वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक ठोका है.

आखिर कौन है ये बल्लेबाज?

ब्लाइंड ODI क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले बैटर का नाम है स्टीफन नीरो, जो एक ऑस्ट्रेलियाई ब्लाइंड क्रिकेटर हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 जून 2022 के दिन ऐसा करिश्मा किया था, जिसने सभी को चौंका दिया था. स्टीफन नीरो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्लाइंड ODI क्रिकेट में पहला तिहरा शतक ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 140 गेंदों में नाबाद 309 रन ठोक डाले थे. उनकी पारी में 49 चौके और 1 छक्का भी शामिल था.

Add Zee News as a Preferred Source


मैच का लेखा-जोखा

जिस मैच में स्टीफन नीरो ने 309 रन बनाए थे, वो 40 ओवर का मुकाबला था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 541 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बोर्ड पर टांग दिया था. जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 272 रन पर ढेर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 269 रनों के बड़े अंतर से जीता था.

24 साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक किया था

वनडे में तिहरा शतक ठोककर स्टीफन नीरो ने पाकिस्तान के मसूद जान का 24 साल पुराना रिकॉर्ड ब्रेक किया था. मसूद ने 1998 में पहले ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 262 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, 309 रनों की पारी के दम पर स्टीफन नीरो आठवें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने थे, जिन्होंने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ा है. ब्लाइंड क्रिकेट में वर्ल्ड कप भी होते हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में साल 1922 में ब्लाइंड क्रिकेट शुरू हुआ था. ब्लाइंड वनडे क्रिकेट में 40-40 ओवर के मैच होते हैं. टी20 और वनडे विश्व कप का आयोजन भी होता है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पंत से लेकर अय्यर तक, वनडे सीरीज में नहीं दिखेंगे यह 6 धुरंधर! लगने वाला है झटका



Source link