बीएलओ को जानकारी देने के बावजूद हुई बड़ी गलती, जिंदा आदिवासी को दिखाया मरा हुआ, परिवार में आक्रोश

बीएलओ को जानकारी देने के बावजूद हुई बड़ी गलती, जिंदा आदिवासी को दिखाया मरा हुआ, परिवार में आक्रोश


Last Updated:

Badwani SIR Mistake: बड़वानी जिले के ट्राइबल पाटी ब्लॉक के कालाखेत क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक गंभीर चूक हुई. जिंदा आदिवासी युवक को मरा हुआ दिखाकर उनकी नामांकन सूची से हटा दिया गया. इस बात को लेकर ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे हैं.

Badwani SIR Mistake: बड़वानी जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक गंभीर चूक सामने आई है. ट्राइबल पाटी ब्लॉक के कालाखेत क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक जीवित आदिवासी युवक भाकीराम सोलंकी को मृत दिखाकर मतदाता सूची से हटा दिया गया. भाकीराम मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर गए थे, लेकिन उनके दस्तावेजों में उन्हें मृत दिखाया गया और उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया. भाकीराम अपने जीवित होने का प्रमाण लेकर पाटी तहसील कार्यालय पहुंचे. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही बीएलओ को उनकी जीवित होने की पूरी जानकारी दे दी थी. इसके बावजूद उनका नाम हटाकर मतदाता सूची में बदलाव किया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बावजूद अभी तक गांवों में मतदाता सूची नहीं पहुंची है और न ही हटाए गए नामों की जानकारी सार्वजनिक की गई है.

दलित तहसील कार्यालय पहुंचे
मामले पर जागृत आदिवासी-दलित संगठनों के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी. हालांकि, तहसीलदार मौके पर अनुपस्थित रहीं और नायब तहसीलदार भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. बड़वानी एसडीएम भूपेंद्र रावत ने फोन पर बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन दावे-आपत्ति के लिए किया गया है. अगर किसी का नाम किसी कारणवश छूट गया है तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद उनका नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा.

यह मामला मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में हुई चूक और सुचारु निगरानी की जरूरत को उजागर करता है. ग्रामीणों और संगठनों के मुताबिक, ऐसे मामलों में तेजी से सुधार और सही जानकारी का प्रकाशन जरूरी है, ताकि किसी भी नागरिक का अधिकार प्रभावित न हो.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

बीएलओ को जानकारी देने के बावजूद हुई बड़ी गलती, जिंदा आदिवासी को दिखाया मरा हुआ



Source link