6 6 6 6 6 4: 2 मिनट में 34 रन, हार्दिक पांड्या ने ठोका तूफानी शतक, छक्कों की बारिश कर मचा दी तबाही

6 6 6 6 6 4: 2 मिनट में 34 रन, हार्दिक पांड्या ने ठोका तूफानी शतक, छक्कों की बारिश कर मचा दी तबाही


Hardik Pandya century: हार्दिक पांड्या ने नए साल 2026 का आगाज तूफानी शतक के साथ किया है. 3 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बड़ौदा टीम के लिए खेलने उतरे हार्दिक ने विदर्भ के खिलाफ तूफानी शतक ठोक गर्दा उड़ा दिया. उनके सामने जो भी बॉलर आया उसकी कुटाई हुई. हार्दिक ने मुश्किल हालात में न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि तूफानी शतक से विरोधी टीम के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. मैदान के चारों तरफ हार्दिक ने चौके-छक्के लगाए.

38 ओवर तक बड़ौदा टीम का स्कोर 182 रनों पर 7 विकेट था, लेकिन 2 मिनट बाद ये स्कोर 216 पहुंच गया. ऐसा इसलिए हुआ कि 39वें ओवर में पांड्या ने तबाही मचाई. उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के ठोके और आखिरी बॉल पर चौका लगाकर कुल 34 रन बटोरे. ये ओवर विदर्भ के लिए स्पिनर पार्थ रेखाड़े लेकर आए थे, जिन पर हार्दिक कहर बनकर टूटे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source


छक्कों की बारिश कर डाली

हार्दिक पांड्या ने 68 बॉल पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद भी पांड्या का कहर जारी रहा. वो फिलहाल 92 बॉल पर 8 चौके और 11 छक्कों के दम पर 133 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक को यश ठाकुर ने फंसाया.

मुश्किल हालात में आकर ठोका शतक

हार्दिक उस वक्त क्रीज पर बैटिंग करने उतरे थे जब 19.1 ओवर में 71 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद उन्होंने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन फिर जो शुरू हुए तो रुके नहीं. हार्दिक के दम पर बड़ौदा ने खबर लिखे जाने तक 45.2 ओवरों में 8 विकेट खोकर 258 तक पहुंचाया और आउट हो गए. इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने टीम को 9 विकेट पर 293 रनों तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Team India के ऐलान से पहले शुभमन गिल के साथ ‘अनहोनी’, VHT में मैदान पर नहीं उतरे प्रिंस, आखिर उन्हें क्या हुआ है?





Source link