IPL से मुस्तफिजुर रहमान की छुट्टी से किसकी किस्मत चमकेगी? KKR किसपर लगाएगा दांव, रेस में ये 3 खिलाड़ी

IPL से मुस्तफिजुर रहमान की छुट्टी से किसकी किस्मत चमकेगी? KKR किसपर लगाएगा दांव, रेस में ये 3 खिलाड़ी


Mustafizur Rahman Replacement: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला किया. फ्रेंचाइजी KKR ने बीसीसीआई के आदेश का पालन करते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है. केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुस्तफिजुर पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, अब मुस्तफिजुर रिलीज हो चुके हैं और बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने की अनुमति दी है.

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट को चुनने की चुनौती है. दिलचस्प बात ये है कि KKR को 16 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना होगा. इस रेस में 3 गेंदबाज सबसे आगे हैं.

1. रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड)

Add Zee News as a Preferred Source


रिचर्ड ग्लीसन मौजूदा SA20 में शानदार फॉर्म में हैं और अब तक तीन मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं. जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेल रहे पेसर ने SA20 के पिछले मुकाबले में सुपर ओवर में सिर्फ 5 रन दिए थे और डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उन्होंने IPL में अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीन मैच खेले हैं। ग्लीसन ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखी थी और शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में उनका नाम भी शामिल था, लेकिन नीलामी में उनका नाम सामने नहीं आया.

2. फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)

फजलहक फारूकी  इस रेस में दूसरा नाम अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी का है. फारूकी केकेआर के लिए एक अच्छा बाएं हाथ का तेज गेंदबाज विकल्प हैं. वे 2026 टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का हिस्सा हैं और इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 12 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने अब तक 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 63 विकेट लिए हैं. नीलामी में वे अनसोल्ड रहे, लेकिन उन्हें मौका दिया जा सकता है क्योंकि वे अब तक 149 टी20 मैच खेल चुके हैं और 186 विकेट लेकर काफी अनुभवी हैं.

3. स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर स्पेंसर जॉनसन फिलहाल चोटिल हैं और बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए खेलने के कारण वे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. उनके लिए वह प्रदर्शन निराशाजनक रहा क्योंकि उन्होंने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था, लेकिन कुल मिलाकर जॉनसन ने 71 मैचों में 85 विकेट लिए हैं और उन्हें एक और मौका दिया जा सकता है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में जॉनसन को कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन क्या केकेआर उनकी फिटनेस के आधार पर उन्हें एक और मौका दे सकती है.



Source link