KKR से रिलीज हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब आईपीएल 2026 में कितने मुस्लिम प्लेयर?

KKR से रिलीज हुए मुस्तफिजुर रहमान, अब आईपीएल 2026 में कितने मुस्लिम प्लेयर?


नई दिल्ली: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं के साथ हुई बर्बर हिंसा के बाद भारत में रोष का माहौल है. हाल के दिनों में बांग्लादेश में कई ऐसी घटनाएं हुई, जहां अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर उनकी निर्मम हत्या की गई. इस घटना के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में विरोध तेज गया. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में शाहरुख खान की टीम केकेआर ने 9.20 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था. आईपीएल इतिहास में मुस्तफिजुर पहले ऐसे बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, जिन्हें ऑक्शन में इतनी बड़ी रकम मिली.

हालांकि, भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को आदेश दिया कि वह बांग्लादेशी प्लेयर को रिलीज करें. ऐसे में अब मुस्तफिजुर आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे. ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि मुस्तफिजुर एक मुस्लिम खिलाड़ी हैं, जिसके कारण उन्हें रिलीज किया गया है. ऐसा सिर्फ और सिर्फ शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए किया गया है. आईपीएल में दुनियाभर के टॉप के मुस्लिम खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है और उन्हें भारत में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में सभी टीमों को मिलाकर कुल कितने मुस्लिम प्लेयर खेलने वाले हैं.

आईपीएल 2026 में कुल कितने मुस्लिम प्लेयर खेलेंगे?

किसी भी खेल में खिलाड़ी का धर्म मायने नहीं रखता है. हर खिलाड़ी अपनी मेहनत प्रतिभा के दम पर सफलता अर्जित करता है. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में भी देखने को मिला जब जम्मू-कश्मीर के आकिब दार जैसे गुमनाम खिलाड़ी रातों-रात करोड़पति बन गए. आकिब पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑक्शन में 8.40 करोड़ की बोली लगाई. ऐसे कई मुस्लिम प्लेयर हैं, जिनकी रातों-रात किस्मत चमकी है.

आईपीएल 2026 में अगर मुस्लिम प्लेयर की बात की करें तो मुस्तफिजुर रहमान के जाने के बाद अब संख्या 23 हो गई है. इसमें 17 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 6 विदेशी मुस्लिम खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेंगे. आईपीएल की लगभग हर टीम में मुस्लिम प्लेयर शामिल हैं.

किस टीम में कितने मुस्लिम खिलाड़ी हैं?

सीएसके- सरफराज खान, अमान खान, नूर अहमद, खलील अहमद, अकिल हुसैन.

दिल्ली कैपिटल्स- समीर रिज्वी, आकिब दार.

गुजरात टाइटंस- अरशद खान, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, राशिद खान.

केकेआर- उमरान मलिक.

लखनऊ सुपरजायंट्स- अब्दुल समद, सहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान.

मुंबई इंडियंस- मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर

पंजाब किंग्स- अजमतुल्लाह ओमारजई और मुशीर खान.

राजस्थान रॉयल्स- एक भी नहीं

आरसीबी- एक भी नहीं

सनराइजर्स हैदराबाद- जिशान अंसारी और साकिब हुसैन.



Source link