T20 वर्ल्ड कप से पहले अक्षर का महावार… विजय हजारे में तूफानी शतक से मचाई सनसनी

T20 वर्ल्ड कप से पहले अक्षर का महावार… विजय हजारे में तूफानी शतक से मचाई सनसनी


टीम इंडिया बीते कुछ दिनों से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रही है. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक सभी दिग्गजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट में 30 दिसंबर को एलिट ग्रुप डी में आंध्रा प्रदेश का सामना गुजरात से हुआ. यह मैच KSCA क्रिकेट ग्राउंड अलूर में खेला गया.  खास बात ये है कि गुजरात और टीम इंडिया के तूफानी ऑलरांडर अक्षर पटेल ने इस मैच में तूफानी पारी खेलते हुए जोरदार शकतीय पारी खेली है. बता दें कि लिस्ट ए मैचों में ये अक्षर पटेल का पहला शतक था. उनके अलावा यश्सवी जायसवाल ने भी 70 रनों की पारी खेली.

महज 98 गेंदों में शतक
बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज अक्षर पटेल आंध्रा प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से महज 98 गेंदों पर शतक जमा दिया. आखिरी में 111 गेंदों पर 130 रन बनाकर वह आउट हुए. इससे पहले उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर में 11 पचासे लगाए थे और यह पहला मौका था जब उन्होंने शतक ठोका. इसके पहले उनका उच्चतम स्कोर 98 रनों का था, लेकिन  वह अपने लिस्ट ए करियर का पहला शतक लगाने में कामयाब रहे.

डोमेस्टिक मैचों में अक्षर
अक्षर पहली बार विजय हजारे में गुजरात के लिए खेलने उतरे हैं. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में टोटल 171 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 71 वनडे मैच शामिल है और इसमें उन्होंने ओवरऑल 2850 रन बनाए हैं. वहीं, उनका बल्लेबाजी औसत 30.98 का रहा है और स्ट्राइक रेट 93.56 का रहा है वहीं, अक्षर ने 4.30 की इकोनॉमी से 203 विकेट झटकने का रिकॉर्ड कायम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


T20 वर्ल्ड कप में अक्षर
साल 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में अक्षर की शानदार पारी और विराट कोहली के साथ मुश्किल घड़ी में की गई वो पार्टनरशिप भला कौन भूल पाएगा. उनके पास आखिरी के ओवरों में मैच फिनिश करने की क्षमता तो है ही. साथ ही वह गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन कर जरूर के समय विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में अक्षर टी20 वर्ल्ड में टीम इंडिया के एक बड़े एसेट साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टी20 टीम से ड्रॉप होने के बाद कहां हैं गिल? खतरनाक फुटबॉलर के साथ तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

 

 

 

 

 

 

 



Source link