एमपी बोर्ड ने परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए गाइडलाइन्स जारी की है.
MPBSE Board Exams 2020: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में एमपी बोर्ड ने परीक्षाएं टाल दी थीं. अब 9 जून से परीक्षाएं आयोजित की जाने वाली हैं. इसके लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं.
एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (MP Board Exam Result 2020) से संबंधित जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें
बीमार बच्चों को अलग बैठाया जाएगा
गाइडलाइन्स के मुताबिक जिन छात्रों को फ्लू की तरह के लक्षण जैसे खांसी, सर्दी इत्यादि है उन्हें अलग बैठाया जाएगा ताकि खतरे को कम किया जा सके. इन कमरों के इनविजिलेटर्स को भी भी बाद में कोरोना का टेस्ट करवाने की सलाह दी जाएगी. सभी छात्रों और स्टाफ को जो परीक्षा केंद्र में अंदर जाएंगे उन सभी की थर्मल चेकिंग की जाएगी. यह इसलिए किया जा रहा है ताकि सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके.
कंटेनमेंट जोन वाले सेटर्स को शिफ्ट किया जाएगा
गाइडलाइन्स के मुताबिक कंटेनमेंट जोन वाले सेंटर्स को वहां से शिफ्ट किया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्र को एग्जाम से पहले और बाद में सैनिटाइज़ किया जाएगा. छात्रों को पूरे समय तक मास्क पहनने के लिए कहा जाएगा. इससे जुड़ी बाकी की जानकारी के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि एमपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें. पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
First published: June 6, 2020, 4:22 PM IST