नववर्ष मिलन समारोह में विधायक का पत्रकारों से संवाद: बोले-मीडिया लोकतंत्र का सबसे सजग स्तंभ; पत्रकारों को किया सम्मानित – Mauganj News

नववर्ष मिलन समारोह में विधायक का पत्रकारों से संवाद:  बोले-मीडिया लोकतंत्र का सबसे सजग स्तंभ; पत्रकारों को किया सम्मानित – Mauganj News


मनगवां विधायक इंजीनियर प्रजापति ने शनिवार को तेंदुआ गांव में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में पत्रकारों से बातचीत किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम

.

विधायक प्रजापति ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों- न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया में मीडिया सबसे सक्रिय और सजग स्तंभ है। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकार दिन-रात मेहनत कर सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

तेंदुआ गांव में विधायक ने पत्रकारों से संवाद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार और जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार और जनप्रतिनिधि।

नववर्ष मिलन समारोह में विधायक ने पत्रकारों का सम्मान।

नववर्ष मिलन समारोह में विधायक ने पत्रकारों का सम्मान।

घटनाओं की जानकारी मीडिया से प्रशासन तक पहुंचती

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक ने बताया कि किसी भी घटना या समस्या की जानकारी सबसे पहले मीडिया के माध्यम से ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचती है।

विधायक प्रजापति ने इस आयोजन को एक नवाचार बताया और कहा कि उनकी पार्टी और संगठन सदैव सकारात्मक नवाचारों का स्वागत करता है। उन्होंने किसान सम्मान निधि का उदाहरण देते हुए कहा कि सम्मान से आत्मबल बढ़ता है, जो पत्रकारों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने सभी मीडिया बंधुओं का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पत्रकारों के सम्मान और संवाद के ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।



Source link