क्या सांप के पूंछ मारने से मर जाता है इंसान? नहीं जानते होंगे असली सच्चाई, एक्सपर्ट ने खोले राज

क्या सांप के पूंछ मारने से मर जाता है इंसान? नहीं जानते होंगे असली सच्चाई, एक्सपर्ट ने खोले राज


Last Updated:

सांप से जुड़े कई मिथक और धारणाएं समाज में प्रचलित हैं. उनमें से एक है कि सांप के पूंछ मारने से इंसान बेहोश हो जाता है. बुखार और सिरदर्द हो जाता है. इतना ही नहीं, मौत हो जाने की बात भी कहीं-कहीं सुनी जाती है. लेकिन, एक्सपर्ट की राय कुछ और ही है, जो आपकी दुविधा को दूर कर देगी. (रिपोर्टः दीपक पांडे/खरगोन)

सांप के बारे में तरह-तरह की बातें आप सुनते रहते हैं. उनमें से एक है कि सांप के पूंछ मारने से इंसान की मौत हो जाती है. बुखार और सिरदर्द हो जाता है. लेकिन, एक्सपर्ट की राय कुछ और ही है. खरगोन के प्रसिद्ध स्नेक कैचर महादेव पटेल के अनुसार, सांप का पूंछ मारना शारीरिक रूप से बेहोशी या बुखार का कारण नहीं बनता है. सांप के पूंछ में कोई जहर नहीं होता है और यह केवल एक रक्षा तंत्र के रूप में काम करता है.खरगोन

फाइल

सांपों का इतिहास को समझेंगे तो पता चलेगा कि दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां मौजूद हैं. अगर भारत की बात करें तो भारत में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं. इन प्रजातियों में से तकरीबन 50 प्रजाति की सांप बेहद ही जहरीले होते हैं.

अधिकांश लोग सांप के नाम से ही डर जाते हैं क्योंकि कई सांप जहरीले होते हैं. लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है. वो यह कि जितना लोग सांप से घबराते हैं, सांप भी इंसानों से डरता है. सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है. खरगोन के प्रसिद्ध स्नेक कैचर महादेव पटेल के अनुसार, सांप का पूंछ मारना शारीरिक रूप से बेहोशी या बुखार का कारण नहीं बनता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब सांप को खतरे का आभास होता है तो वह अपनी पूंछ का उपयोग करके शत्रु को डराने की कोशिश करता है. हालांकि, सांप के पूंछ मारने के बाद कुछ लोगों को बुखार और सिरदर्द होने की शिकायत होती है. इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं.

सांप का पूंछ मारना लोगों के लिए एक डरावना अनुभव हो सकता है. इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है. डर और तनाव के कारण शरीर में एड्रेनालिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द और कभी-कभी बुखार जैसा महसूस हो सकता है. यदि सांप के पूंछ मारने के बाद त्वचा पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच होती है, तो वहां संक्रमण होने का खतरा रहता है.

इससे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र सक्रिय हो सकता है और बुखार हो सकता है. यह सिर्फ संयोगवश संक्रमण कहा जा सकता है. कुछ लोग अत्यधिक संवेदनशील होते हैं और उन्हें मामूली चोट या तनाव के कारण भी सिरदर्द और बुखार हो सकता है. अगर ऐसे लोगों को सांप पूंछ मार दे तो वैसे भी डर के मारे बीमार पड़ जाते हैं या कुछ भी विचार कर लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

क्या सांप के पूंछ मारने से मर जाता है इंसान? एक्सपर्ट ने खोले राज



Source link