Amit Mishra says he didnt get what he deserve but now he focus only on his game | IPL 2020: अमित मिश्रा का बड़ा बयान, कहा ‘मैं जिसका हकदार था, मुझे वो नहीं मिला’

Amit Mishra says he didnt get what he deserve but now he focus only on his game | IPL 2020: अमित मिश्रा का बड़ा बयान, कहा ‘मैं जिसका हकदार था, मुझे वो नहीं मिला’


अबुधाबी: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में जैसी सफलता हासिल की वैसे भारतीय टीम के साथ उनका करियर कभी परवान नहीं चढ़ा लेकिन इस लेग स्पिनर ने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है.

मिश्रा ने आईपीएल में 148 मैचों में 157 विकेट लिए है और वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में लसित मलिंगा के बाद दूसरे स्थान पर हैं.

मिश्रा ने कहा है कि, ‘मुझे नहीं पता कि मैं दूसरे से कमतर हूं या नहीं. मैं पहले इस बारे में बहुत ज्यादा सोचता था, इसलिए दिमाग भटक जाता था. अब मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं’.

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह नहीं मिला जिसका मैं हकदार था. लोग जानते हैं कि अमित मिश्रा कौन है. मेरे लिए इतना ही काफी है. मुझे अपने क्रिकेट और गेंदबाजी पर ध्यान देना होता है जो मैं की रहा हूं’.

इस 37 साल के गेंदबाज ने हरियाणा के अपने साथी गेंदबाज राहुल तेवतिया की तारीफ की. उन्होंने कहा आईपीएल की किवदंतियों में जगह बनाने वाली पारी खेलकर राहुल तेवतिया ने आशातीत प्रदर्शन किया है. तेवतिया और अमित मिश्रा दोनों हरियाणा से हैं और 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए साथ खेले थे.

मिश्रा ने कहा कि, ‘ वह अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर रहा था. जिस तरह से उसने कल खेला, यह हरियाणा क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा है. मैं चाहता हूं कि वह आगे भी ऐसे ही खेलते रहे’.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि वह अच्छा खेल सकता है लेकिन जिस तरह से वह कल खेला, मैंने सोचा भी नहीं था. कई बार आप इतना फोकस कर पाते हो कि हालात को अपने अनुरूप मोड़ सकते हो. इस तरह की पारी बार बार देखने को नहीं मिलती. यह उसके जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से होगी’.

मिश्रा ने कहा कि अबुधाबी की पिच बल्लेबाजों की मददगार है. उन्होंने कहा, ‘ हमने इस विकेट पर अभ्यास नहीं किया है लेकिन यह बल्लेबाजों की मददगार है. थोड़ी धीमी है और बल्लेबाज को शॉट खेलने के लिए समय मिल रहा है’.

(इनपुट-भाषा)





Source link