उनाव थाने के सामने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप: भारी वाहनों को रोकने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश – datia News

उनाव थाने के सामने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप:  भारी वाहनों को रोकने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश – datia News



दतिया में उनाव थाने के सामने से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोककर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को रोकते

.

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले शनिवार देर रात डायल 112 की गाड़ी एक भारी वाहन से टकरा गई थी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त डायल 112 वाहन को मरम्मत के लिए झांसी भेजा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायल 112 की गाड़ी को भी अवैध वसूली के उद्देश्य से सड़क पर लगाया गया था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थाने के सामने इस तरह खुलेआम भारी वाहनों को रोकना और उनसे वसूली करना आम बात हो गई है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।

एसडीओपी भांडेर पीसी यादव ने कहा है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं उनका कहना है कि डायल 112 पराशरी गांव से एक इवेंट से वापस लौट रही थी। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है और वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है।



Source link