भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. बीसीसीआई ने कल अगामी वनडे सीरीज के लिए कल टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा की. टीम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की वापसी हुई है. वहीं, मोहम्मद शमी और ईशान किशन को एक बार फिर निराश होना पड़ा. बहरहाल आज हम बात कर रहे हैं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में. कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर दर्शा दिया कि साल 2026 में उनकी क्या मानसिकता होने वाली है.ऐसे में सभी कि नजरें विराट कोहली पर होगी. कोहली के पास वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने का जबरदस्त मौका है.
विराट कोहली
भारतीय टीम के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभी तक के करियर में खेले 33 मैचों की 33 पारियों में 55.56 की धमाकेदार औसत से 1657 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं, उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रनों का रहा है.
टूट जाएगा वीरु का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम पर काबिज है. दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 6-6 शतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया है. ऐसे में कोहली अगामी 3 वनडे मैचों की सीरीज में एक शतक और लगा ठोक देते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
गजब की फॉर्म में किंग
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेहद ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2025 में खेली गई वनडे सीरीज में वह टॉप स्कोरर रहे थे. कोहली ने उस सीरीज के दौरान 2 शतक की बदौलत 302 रन बनाए थे,यही नहीं कोहली उस सीरीज के टॉप स्कोरर भी रहे थे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा अगामी सीरीज में उनका क्या प्रदर्शन रहता है और क्या वह सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:22 शतक और 14562 रन… T20 क्रिकेट के ये हैं 5 सबसे बड़े ‘शतकवीर’, नंबर 1 पर तूफानी खिलाड़ी