IPL 2026 Auction में शामिल थे 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी, सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान पर बवाल क्यों? ये है बड़ी वजह

IPL 2026 Auction में शामिल थे 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी, सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान पर बवाल क्यों? ये है बड़ी वजह


Mustafizur Rahman Controversy: बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पिछले कुछ दिनों से भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऊपर से 16 दिसंबर को हुए आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर पर बोली लगाते हुए उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या को लेकर देश में आक्रोश का माहौल है. यही वजह है कि कई नेताओं और फैंस ने मुस्तफिजुर क आईपीएल से हटाने की मांग कर दी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आखिरकार बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया और फ्रेंचाइजी ने तुरंत इस आदेश का पालन करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर को बाहर का रास्ता दिखा दिया. बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2026 ऑक्शन में तो 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी का नाम शामिल था, फिर मुस्तफिजुर रहमान के नाम पर ही बवाल क्यों मचा? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी थे

Add Zee News as a Preferred Source


IPL 2026 ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान के अलावा रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीन हसन सकीब, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम और रकीकुब हसन ऐसे बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाया था. हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान को छोड़कर बाकी 6 खिलाड़ियों को खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि किसी ने उन्हे भाव नहीं दिया.

मुस्तफिजुर रहमान पर क्यों मचा बवाल?

बवाल मचने के पीछे की मुख्य वजह ये है कि इन 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से 6 क्रिकेटर्स को किसी ने भाव नहीं दिया. ये सारे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान के पीछे कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जंग हुई और बाजी KKR ने मारी. अगर बाकी बांग्लादेशी खिलाड़ियों की तरह मुस्तफिजुर भी अनसोल्ड होते, तो ये मुद्दा उठता ही नहीं. इससे पहले आईपीएल 2024 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को नहीं खरीदने का फैसला किया था.

मुस्तफिजुर रहमान को क्यों खरीदा गया?

अब बड़ा सवाल ये भी है कि आईपीएल 2026 ऑक्शन में शामिल 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों में से सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान को क्यों खरीदा गया? इसका जवाब सीधा है- टी20 में उनका दमदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड, वहीं अन्य 6 कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन जैसे अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों का आईपीएल 2026 में न होना नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा को उजागर करता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वे आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान आकर्षित करने में असफल रहे. इससे उनकी प्रतिभा में कोई कमी नहीं आती, लेकिन यह इस बात का संकेत जरूर देता है कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को आईपीएल में जगह बनाने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक 

सोमवार, 5 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिहा किए जाने के बाद देश में आईपीएल के प्रसारण और स्ट्रीमिंग पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी. यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में IPL पर बैन, मुस्तफिजुर रहमान को हटाए जाने पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम 

 



Source link