Shreyas Iyer Vijay Hazare Trophy: मुंबई क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में श्रेयर अय्यर को अपना कप्तान बनाया है. अय्यर आगामी मैचों में टीम की कमान संभालेंगे. वह ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे. शार्दुल को इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है, लेकिन वह चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. अय्यर इन मैचों के दौरान अपनी फिटनेस को साबित करेंगे. उनका सेलेक्शन भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी वनडे टीम में किया गया है. अगर अय्यर अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उतर सकते हैं.
अय्यर को हुई थी स्प्लीन इंजरी
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”एमसीए को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के शेष लीग मैचों के लिए मुंबई सीनियर पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.” अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस अय्यर को कैच लेने के दौरान स्प्लीन इंजरी हुई थी, जिसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर हैं.
ये भी पढ़ें: कितने दिनों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट? अब सिर्फ 1984 रन पीछे
फिर मुंबई को बनाना होगा दूसरा कप्तान
वनडे टीम की घोषणा करते हुई बीसीसीआई ने कहा था कि अय्यर की फिटनेस का आकलन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा. अगर उन्हें फिट घोषित किया जाता है तो वह वनडे टीम में शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके फिट होने की संभावना है. अगर अय्यर इंटरनेशनल मुकाबलों में वापसी के लिए हरी झंडी मिलती है, तो एमसीए को विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान को नियुक्त करना होगा.
ये भी पढ़ें: मशीन गन की तरह बनाता है रन… ODI में सबसे तेज 11000 रन ठोकने वाले 5 दिग्गज
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मुंबई
एमसीए सचिव उन्मेश खानविलकर ने कहा, टटजब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी तो हम फैसला लेंगे. श्रेयस बाकी दो लीग मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे.” 5 में से 4 मुकाबले जीतकर मुंबई की टीम ग्रुप सी की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. मुंबई ने 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, जबकि 8 जनवरी को पंजाब के विरुद्ध मुकाबले खेलने हैं. यह दोनों मुकाबले जयपुर में आयोजित होंगे.