पिता के साथ ससुराल पहुंची, मारपीट की: छतरपुर में दहेज में मिली बाइक ले गई दुल्हन; पति बोला- ससुराल के हस्तक्षेप से कलह हुई – Chhatarpur (MP) News

पिता के साथ ससुराल पहुंची, मारपीट की:  छतरपुर में दहेज में मिली बाइक ले गई दुल्हन; पति बोला- ससुराल के हस्तक्षेप से कलह हुई – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ ससुराल पहुंची और सास-ससुर से मारपीट करने के बाद दहेज में मिली बाइक अपने साथ ले गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा के पुत्र का विवाह 4 मार्च 2024 को रोशनी कुशवाहा से हुआ था। यह विवाह रोशनी के मायके जनकपुर में हुआ, जिसमें दहेज के रूप में एक बाइक दी गई थी। हालांकि, यह दांपत्य जीवन केवल 10 महीने ही चल सका।

जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को रोशनी का अपने सास-ससुर से विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ कथित रूप से कट्टे की नोक पर ससुराल से मायके चली गई थी।

दूसरी बाइक से बांधकर बाइक ले गई करीब एक साल बाद, 2 जनवरी 2026 को रोशनी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल पहुंची। वहां उसने सास-ससुर के साथ मारपीट की और दहेज में मिली मोटरसाइकिल को बिना चाबी के दूसरी बाइक से बांधकर ले गई।

पति बोला- मैं पत्नी के साथ रहना चाहता हूं पीड़ित पति लक्ष्मण कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पुलिस ने फिलहाल जांच का आश्वासन दिया है। लक्ष्मण का आरोप है कि उन्हें अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन ससुराल पक्ष के लगातार हस्तक्षेप के कारण दांपत्य जीवन में कलह बढ़ रही है। इस मामले में लक्ष्मण कुशवाहा और उनकी मां जानकी कुशवाहा भी शामिल हैं।



Source link