हरदा में तेज शीतलहर और घने कोहरे के कारण नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जारी किया गया है।
.
जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि जिले में तापमान में गिरावट के कारण यह निर्णय लिया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवकाश मंगलवार और बुधवार को रहेगा।
यह अवकाश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
इन दिनों पूरे क्षेत्र में भीषण ठंड और घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। भोपाल और उज्जैन सहित कई जिलों में दृश्यता काफी कम रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।