BCCI ने मुस्ताफिजुर को नहीं हटाया! फिर किसके इशारे पर IPL से बाहर हुआ रहमान?

BCCI ने मुस्ताफिजुर को नहीं हटाया! फिर किसके इशारे पर IPL से बाहर हुआ रहमान?


Last Updated:

Mustafizur Rahman IPL Exit: आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश देने का फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों के बीच हुई चर्चा का नतीजा नहीं था. न ही इस बारे में आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल से सलाह ली गई थी.

मुस्ताफिजुर रहमान की आईपीएल से विदाई

नई दिल्ली: बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से निकालने का फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नहीं था. खबरों की माने तो इस बारे में बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों से बातचीत तक नहीं की गई. सीधा एक फरमान ऊपर से आता है कि कोलकाता नाइटराइडर्स से कहो कि फौरन मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करें और इस आदेश की तामील कर दी जाती है.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट की माने तो इसी फैसले के चलते बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने से इनकार किया है. यह फैसला बोर्ड के सर्वोच्च स्तर पर लिया गया था. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि, ‘हमें खुद इस बारे में मीडिया के जरिए पता चला. कोई चर्चा नहीं हुई. हमारी तरफ से कोई सुझाव नहीं लिया गया.’

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंडियन एक्सप्रेस के इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी या मुस्तफिजुर के इस कदम के बारे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को जानकारी दी गई थी. शनिवार को इस मुद्दे पर बोर्ड का रुख स्पष्ट करते हुए सैकिया ने कहा था:

हाल ही में चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज कर दें.

सोमवार को बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने देश में आईपीएल मैच के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया. मंत्रालय ने कहा कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के फैसले से बांग्लादेश के लोग आहत और आक्रोशित हैं. मंत्रालय ने एक बयान में कहा:

इसी कारण निर्देशों के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैचों और प्रोग्राम का प्रसारण रोकने का अनुरोध किया जाता है.

पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक संकट का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. बांग्लादेश महिला टीम का भारत दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अगस्त में होने वाला भारतीय मेंस टीम का बांग्लादेश दौरा भी संदेह के घेरे में है. ईशनिंदा के आरोपों के बाद बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसे जलाकर मार डाला गया, जिसके बाद पिछले कुछ हफ्तों में दोनों ओर से तनाव बढ़ा.

बांग्लादेश के अंतरिम नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने इस लिंचिंग की निंदा करते हुए कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उनकी सरकार ने कहा था, ‘इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

BCCI ने मुस्ताफिजुर को नहीं हटाया! फिर किसके इशारे पर IPL से बाहर हुआ रहमान?



Source link