बीते कुछ दिनों से विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में सभी अपना बेस्ट प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने की फिराक में हैं. इस दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. एक खिलाड़ी ऐसे भी है जिसने बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है. हालांकि, बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी लगातार इस खिलाड़ी को नजरअंदाज कर रही है. एक खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जो की शायद ही किसी खिलाड़ी ने किया होगा.
पडिक्कल का कारनामा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बारे में. उन्हें टीम इंडिया में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाता है. ऐसे में विजय हजारे उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित कर दिखाया है. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी के 3 सीजन में उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. यह तीसरा मौका है जब देवदत्त ने ऐसा कारनामा किया है, इससे पहले उन्होंने साल 2019-20 में ऐसा किया था और अब एक बार फिर 2020-21 में पडिक्कल ने 737 रन बनाए थे. एक बार फिर उन्होंने 2025-26 में 605 रन बनाकर गजब का रिकॉर्ड कायम कर दिया है.
पडिक्कल का अनोखा कीर्तिमान
विजय हजारे ट्रॉफी का 2025-26 सीजन भी देवदत्त पडिक्कल ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. वह मौजूदा टूर्नामेंट में 600 रन का आंकड़ा पार करते हुए एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. देवदत्त पडिक्कल लगातार ही शानदार रन पारियां खेलते आ रहे हैं. उन्होंने एकमात्र सीजन में लगातार सात बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है.
जल्द मिलेगा मौका
भारत के लिए वह आजतक वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए केवल 2 टेस्ट और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है वह जिस तरीके की बल्लेबाजी कर रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के बाद उन्हें वनडे सीरीज में टी
ये भी पढ़ें: सचिन और द्रविड़ का अजेय रिकॉर्ड ध्वस्त, टेस्ट में स्मिथ ने रच दिया इतिहास, 1 शतक ने बदल दिया रिकॉर्ड बुक