सागर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित करिश्मा होटल में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के भाई पवन साहू ने बताया कि बड़े भाई मोंटी साहू उम्र 30 साल निवासी मोहन के खिलाफ भाभी ने भरण-
.
इसी बीच एक युवती ने मोतीनगर थाने में भाई के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत पर पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया था। सोमवार शाम को छोड़ दिया। भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैसे लेकर मृतक को छोड़ा था। जिसके बाद भाई स्टेशन रोड पर स्थित करिश्मा होटल में रूम लेकर रुक गए। वह घर नहीं आए तो हम लोगों ने तलाश की। जानकारी मिलने पर होटल पहुंचे और उनसे बात की। घर चलने का बोला, लेकिन उन्होंने सुबह आने का बोला।
शव लेकर अस्पताल जाते हुए।
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
मंगलवार को भी घर नहीं आए। फोन लगाया तो उठा नहीं रहे थे। होटल पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। होटल संचालक से दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचे तो देखा भाई मोंटी का शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।