IPL 2026 से पहले जयपुर को बड़ा झटका! अगर ऐसा हुआ तो हो जाएगा करोड़ों का नुकसान

IPL 2026 से पहले जयपुर को बड़ा झटका! अगर ऐसा हुआ तो हो जाएगा करोड़ों का नुकसान


Last Updated:

Rajasthan Royals IPL 2026 : IPL 2026 के मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर से सुरक्षा और तकनीकी कारणों से पुणे शिफ्ट हो सकते हैं, जिससे राजस्थान रॉयल्स और जयपुर के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है. साल 2008 से जयपुर में IPL मैचों का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन लगभग हर सीजन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा होती रही है. इस बार राजस्थान रॉयल्स स्टेडियम के रिनोवेशन, सुरक्षा मानकों और कुछ अन्य कमियों को लेकर चिंतित है.

ख़बरें फटाफट

पिछले साल जयपुर में 7 मेचों का आयोजन हुआ था। 

जयपुर. राजस्थान में क्रिकेट प्रेमियों और खासतौर पर IPL के चाहने वालों के लिए इस बार IPL से पहले ही निराशाजनक संकेत सामने आने लगे हैं. 2026 में होने वाले IPL मैचों को जयपुर में आयोजित करने पर अब संशय के बादल मंडराने लगे हैं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तकनीकी कारणों को देखते हुए IPL मैच पुणे शिफ्ट किए जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष प्रबंधन और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के बीच इस मुद्दे को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है. माना जा रहा है कि जल्द ही जयपुर से पुणे शिफ्ट करने को लेकर सहमति भी बन सकती है.

आपको बता दें कि साल 2008 से जयपुर में IPL मैचों का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन लगभग हर सीजन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा होती रही है. इस बार राजस्थान रॉयल्स स्टेडियम के रिनोवेशन, सुरक्षा मानकों और कुछ अन्य कमियों को लेकर चिंतित है. टीम प्रबंधन का मानना है कि मैच के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यवस्थाएं जरूरी हैं. इन्हीं कारणों से राजस्थान रॉयल्स जयपुर के घरेलू मैच पुणे शिफ्ट करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है, जो राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी निराशा साबित हो सकती है.

पिछले सीजन के विवादों से भी बढ़ी चिंता
इस साल जयपुर में हुए IPL के 5 मैचों के दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी और खेल परिषद के बीच तीखा विवाद देखने को मिला था. इन विवादों के चलते आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं भी सवालों के घेरे में रहीं. माना जा रहा है कि इन्हीं तमाम कारणों की वजह से भविष्य में जयपुर में IPL मैचों का सिलसिला रुक सकता है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों की चिंता और बढ़ गई है.

जयपुर में IPL मैच कराने को लेकर कवायद जारी
IPL 2026 के लिए नीलामी पूरी हो चुकी है और आने वाले कुछ महीनों में टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो जाएंगी. ऐसे में जयपुर में IPL मैच कराने को लेकर राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी लगातार प्रयास कर रही है. एडहॉक कमेटी की ओर से BCCI और IPL चेयरमैन से संपर्क किया जा रहा है ताकि जयपुर को मैचों की मेजबानी मिल सके. जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के पुणे को अपना बेस बनाने की कोशिशों से राजस्थान क्रिकेट संघ में भी निराशा है. हालांकि एडहॉक कमेटी और खेल परिषद के बीच मतभेद रहे हैं, लेकिन IPL मैच जयपुर से बाहर न जाएं, इस पर सभी की सहमति है और बातचीत का दौर लगातार जारी है.

IPL मैच शिफ्ट हुए तो जयपुर को होगा करोड़ों का नुकसान
यदि जयपुर से IPL मैच शिफ्ट होते हैं तो यह सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ा झटका होगा. IPL मैचों के दौरान राजस्थान और अन्य राज्यों से हजारों लोग जयपुर आते हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, बाजार और पर्यटन से जुड़े कारोबार में जबरदस्त उछाल आता है. टैक्सी चालक, दुकानदार और छोटे व्यापारियों को भी रोजगार मिलता है. जितने दिन मैच चलते हैं, उतने दिन शहर में रौनक बनी रहती है. ऐसे में अगर इस बार जयपुर में IPL मैच नहीं हुए, तो न केवल उत्साह पर असर पड़ेगा, बल्कि करोड़ों रुपये के कारोबार का नुकसान भी तय माना जा रहा है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homecricket

IPL 2026 से पहले जयपुर को बड़ा झटका! अगर ऐसा हुआ तो हो जाएगा करोड़ों का नुकसान



Source link