IPL ने निकाला तो PAK की गोद में जा बैठे मुस्तफिजुर, कौड़ियों के भाव खेलेंगे PSL

IPL ने निकाला तो PAK की गोद में जा बैठे मुस्तफिजुर, कौड़ियों के भाव खेलेंगे PSL


Last Updated:

Mustafizur Rahman PSL: आईपीएल 2026 से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ करार किया है. PSL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए रहमान के साइन करने की पुष्टि की. आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में जारी हिंसा के चलते BCCI के निर्देशों के बाद केकेआर को इस बांग्लादेशी पेसर को स्क्वॉड से रिलीज करना पड़ा.

पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़े मुस्तफिजुर रहमान.

नई दिल्ली. मुस्तफिजुर रहमान केकेआर के स्क्वॉड से रिलीज किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़ गए हैं. यह कदम मुस्तफिजुर रहमान ने BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स से IPL 2026 टीम के लिए रिलीज किए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया है. इस बांग्लादेशी पेसर को KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ बिडिंग करने के बाद IPL मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बाद भारत में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर और आईपीएल 2026 से बाहर करने की मांग हुई. BCCI ने हालातों को देखते हुए केकेआर को निर्देश दिए कि वह मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज कर दें. BCCI के निर्देशों के बाद शाहरुख खान की टीम ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

IPL ने निकाला तो PAK की गोद में जा बैठे मुस्तफिजुर,कौड़ियों के भाव खेलेंगे PSL



Source link