Last Updated:
Jabalpur News: जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जहां उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट ने नर्मदा की रेत पर भगवान राम की प्रतिकृति बनाई है. उन्होंने बताया, पहली बार नर्मदा की रेत का इस्तेमाल किया है, जबकि वह समुंद्र की रेत से ही आकृति बनाते रहे हैं.
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सैंड आर्टिस्ट गोपाल चरण ने नर्मदा की रेत से प्रभु श्रीराम की प्रतिकृति उकेरी है. खास बात ये कि सैंड आर्टिस्ट ने इस प्रतिकृति को महज 5 घंटे में तैयार कर दिया. इसे देखकर सभी हैरान हैं. दरअसल, जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जहां उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट ने नर्मदा की रेत पर भगवान राम की प्रतिकृति बनाई है.
सैंड आर्टिस्ट गोपाल चरण ने ,बताया इसके पहले समुद्र की रेत से काम किया करते थे, जो काफी बारीक होती है और आसानी से काम हो जाता है. लेकिन, पहली बार नर्मदा की रेत से सैंड आर्ट किया है, जहां प्रभु श्रीराम की प्रतिकृति और अयोध्या में बने श्री राम मंदिर की आकृति को बनाया गया है. इस आकृति को तैयार करने में 5 घंटे का वक्त लगा है.
नर्मदा की रेत के साथ रंगोली का किया इस्तेमाल
उन्होंने बताया, सैंड आर्ट को बनाने के लिए नर्मदा की रेत का इस्तेमाल किया गया, जिसे मंडला के नर्मदा किनारे से मंगवाया गया था. हालांकि, पहले परेशानी आ रही थी, लेकिन रेत को कई बार बारीक चलनी से छनवाया गया. इसके बाद रेत और पानी की मदद से प्रेस पर आकृति को तैयार किया गया. उन्होंने बताया साथ ही श्रीराम की मनमोहक प्रतिकृति बनाने के लिए रंगोली के रंगों का भी इस्तेमाल किया गया.
मिल चुका इंटरनेशनल सैंड आर्ट अवार्ड
उन्होंने बताया, 2023 में इंटरनेशनल सैंड आर्ट अवार्ड भी मिल चुका है. सैंड आर्ट को लेकर कहा, यह कलाकारी देख-देख कर सीखी है. आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को फॉलो करते हैं. कई राज्यों में जाकर सैंड आर्ट बना चुके हैं. अलग-अलग प्रोग्राम में जाकर हिस्सा लेते हैं. जबलपुर में बने इस सेंड आर्ट को देखने बड़ी संख्या में लोग मानस भवन पहुंच रहे हैं और सैंड आर्ट को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें