सूर्य गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जीवन में लौटेगी खुशहाली

सूर्य गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जीवन में लौटेगी खुशहाली


Last Updated:

Surya Gochar Ke Fayde: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत शुभ माना जा रहा है. इस परिवर्तन से तरक्की और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की प्रबल संभावना है. लंबे वक्त से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी कार्य अब पूरे हो सकते हैं.

उज्जैन. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना गया है. जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों रूपों में देखने को मिलता है. सभी ग्रहों में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा गया है और शास्त्रों में उन्हें विशेष स्थान प्राप्त है. इस साल 14 जनवरी को सूर्यदेव अपनी राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के इस गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्यदेव अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति का रुका हुआ भाग्य भी जाग उठता है और जीवन में मान-सम्मान, सफलता और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है. सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है. इस गोचर से करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे और किसे मिलेगा भाग्य का पूरा साथ.

इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. इस परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. साथ ही जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा. जो लोग शत्रु से परेशान हैं, वे शत्रु को परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक- सूर्यदेव के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. जिन जातकों के पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद हो रहे थे, अब वह सब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homedharm

सूर्य गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जीवन में लौटेगी खुशहाली

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link