मां की डांट से आहत बालक ने सुसाइड किया: पिता बोले-बेटे का स्वभाव चिड़चिड़ा था; पहले भी उठा चुका था ऐसा कदम – Maihar News

मां की डांट से आहत बालक ने सुसाइड किया:  पिता बोले-बेटे का स्वभाव चिड़चिड़ा था; पहले भी उठा चुका था ऐसा कदम – Maihar News


मैहर जिले के मुकुंदपुर के पास स्थित कोतर गांव में बालक ऋतुराज द्विवेदी (11) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मां की डांट के बाद बालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ऋतुराज स्कूल नहीं गया था और गांव में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने उसे डांटा। इसके कुछ समय बाद बालक भूसा रखने वाले कमरे में चला गया, जहां बाद में उसकी हालत गंभीर पाई गई।

मां की डांट से परेशान होकर बालक ने सुसाइड कर लिया।

पिता बोले- बालक का स्वभाव पहले से ही चिड़चिड़ा था

मृतक के पिता चूड़ामणि द्विवेदी ने बताया कि बालक ऋतुराज का स्वभाव पहले से ही चिड़चिड़ा था। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह डांट से आहत होकर इसी तरह के कदम उठा चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर ताला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link