पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार: सतना में शराब पीकर करता था मारपीट, 12 साल पहले हुई थी शादी – Satna News

पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार:  सतना में शराब पीकर करता था मारपीट, 12 साल पहले हुई थी शादी – Satna News



सतना जिले के नागौद में पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। 35 वर्षीय मृतका सरस्वती कुशवाहा ने 10 दिसंबर को अपने घर के आंगन में

.

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। इस दौरान परिजनों, पड़ोसियों और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि सरस्वती का विवाह करीब 12 साल पहले पीपल चौक, नागौद निवासी अनिल कुशवाहा (36) के साथ हुआ था। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल शराब का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और सरस्वती के साथ विवाद करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर सरस्वती ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

BNS की धारा 108 के तहत कार्रवाई पुलिस को जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत मिले। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अनिल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है।



Source link