छतरपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पहुंचा: 15 जनवरी तक राहत नहीं, कोहरे से भीगीं सड़कें; विजिबिलिटी मात्र 25 मीटर – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पहुंचा:  15 जनवरी तक राहत नहीं, कोहरे से भीगीं सड़कें; विजिबिलिटी मात्र 25 मीटर – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में कड़ाके की ठंड और ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति बरकरार है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जिले का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बुधवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बीते मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री से

.

दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य निकलने की संभावना है। फिलहाल सुबह का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादलों में धुंध छाए रहने के कारण धूप का नामोनिशान नहीं है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

विजिबिलिटी 25 मीटर रही, सड़कें गीली शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह सड़कों पर कोहरा पहले की तुलना में थोड़ा कम था, लेकिन कोहरे की वजह से सड़कें पूरी तरह भीगी हुई नजर आईं। दृश्यता (विजिबिलिटी) 25 से 30 मीटर रही, हालांकि इसे आधिकारिक रूप से 100 मीटर तक दर्ज किया गया।

15 जनवरी तक सताएगी सर्दी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल छंटने के बाद आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अनुमान है कि यह कड़ाके की ठंड 15 जनवरी तक जारी रह सकती है।



Source link