fastest 3000 T20I runs World Record: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की धूम होगी. भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाले इस इवेंट में एक तरफ जहां रनों की बारिश होगी, वहीं दूसरी तरफ विकेटों की झड़ी लगने की उम्मीद भी है. टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि 20 ओवर होते हैं और 120 बॉल में बल्लेबाज लगभग हर बॉल पर रन बनाने की कोशिश करते हैं. मौजूदा दौर में टी20 सबसे फेमस यानी पसंद किया जाने वाला फॉर्मेट है, जहां टीमें 200 और 250 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती हैं.
टी20 विश्व कप 2026 में कई स्टार खिलाड़ी रनों की बारिश करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में इस बार सबकी नजर टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है, जो पहली गेंद से चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं. वह 28 पारियों में 1 हजार रन पार कर चुके हैं. अब उनकी नजर उस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है, जिस पर फिलहाल पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का कब्जा है. यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का. नीचे 10 बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है, जिनमें भारत के 2 दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 79 पारियां
विराट कोहली (भारत)- 81 पारियां
बाबर आज़म (पाकिस्तान)- 81 पारियां
मोहम्मद वसीम (यूएई)- 84 पारियां
एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 98 पारियां
विरनदीप सिंह (मलेशिया)- 98 पारियां
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 101 पारियां
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 102 पारियां
जोस बटलर (इंग्लैंड)- 106 पारियां
रोहित शर्मा (भारत)- 108 पारियां
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 113 पारियां
अभिषेक शर्मा रच पाएंगे इतिहास?
अभिषेक शर्मा अब तक 33 मैचों में 35.96 की औसत से 1115 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 6 फिफ्टी शामिल हैं. उनके बल्ले से 73 छक्के और 107 चौके निकले हैं. अगर अभिषेक इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे तो वह टी20 में सबसे तेज 3000 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं. यह रिकॉर्ड फिलहाल रिजवान के नाम है, जिन्होंने 79 पारियों में इतिहास रचा था. अभिषेक 33 पारियों में 1115 रन बना चुके हैं. अब अगर वह 46 पारियों में 1885 रन बना लेते हैं तो रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे, हालांकि यह बड़ी चुनौती वाला काम है. इसके लिए अभिषेक को और घातक रूप अपनाना होगा.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: 24 पारियों में 1 भी फिफ्टी नहीं…इंग्लैंड की हार का बड़ा गुनहगार, अब कटेगा टीम से पत्ता?