T20 World Cup 2026: ये वर्ल्ड कप विनर भारतीय दिग्गज अब श्रीलंका को बनाएगा चैंपियन? टी20 विश्व कप 2026 में बनने जा रहा कोच

T20 World Cup 2026: ये वर्ल्ड कप विनर भारतीय दिग्गज अब श्रीलंका को बनाएगा चैंपियन? टी20 विश्व कप 2026 में बनने जा रहा कोच


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी पूरी हो चुकी है. 20 टीमें क्रिकेट के इस महाकुंभ में खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर चुका है. अब एक और बड़ा अपडेट है. श्रीलंका उस भारतीय दिग्गज को अपने खेमें में जोड़ने की तैयारी कर चुका है, जिसने भारत को खिताब दिलाने में अहम रोल किया था. ये कोई और नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर हैं, जिन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का बैटिंग कोच बनाने की तैयारी कर ली है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टी20 विश्व कप से पहले श्रीलंका पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज विक्रम राठौर को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त कर सकता है. राठौर 2022-24 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच थे, उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था, फिलहाल राठौर आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच हैं.

कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे?

अगर राठौर श्रीलंका टीम के बैटिंग कोच बनते हैं, तो वो श्रीलंकाई कोचिंग स्टाफ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय कोच होंगे. दिसंबर 2025 में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को टी20 विश्व कप के समापन तक पुरुष टीम का फील्डिंग कोच बनाया था. श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच रहे थे, उन्होंने पिछले साल मई में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के लिए विभिन्न स्तरों पर 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया था.

Add Zee News as a Preferred Source


15 जनवरी तक हो सकता है ऐलान

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 जनवरी को विक्रम राठौर के नाम का ऐलान किया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो वो पाकिस्तान के खिलाफ 7 जनवरी से 11 जनवरी तक चलने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका टीम का हिस्सा नहीं होंगे. विक्रम राठौर ने भारत के लिए 1996-97 में 6 टेस्ट और 7 वनडे खेले थे, वो दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे हैं.

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: 24 पारियों में 1 भी फिफ्टी नहीं…इंग्लैंड की हार का बड़ा गुनहगार, अब कटेगा टीम से पत्ता?



Source link