WPL में कौन है मुंबई इंडियंस की एक्स फैक्टर? 3 करोड़ में लगी थी बोली, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया गणित

WPL में कौन है मुंबई इंडियंस की एक्स फैक्टर? 3 करोड़ में लगी थी बोली, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया गणित


महिला प्रीमियर लीग का आगाज 9 जनवरी से हो जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. एक पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के कॉम्बिनेशन पर बात की और 3 करोड़ की प्लेयर को एक्स फैक्टर बताया गया है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम ने कहा कि केर ऑक्शन में मुंबई इंडियंस का मुख्य टारगेट थीं क्योंकि वे अपनी टाइटल जीतने वाली टीम को फिर से बनाना चाहते थे. मुंबई की टीम ने केर को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था.

क्या बोले सबा करीम?

करीम ने जियोस्टार पर कहा, ‘मुंबई इंडियंस जानती थी कि उसी टाइटल जीतने वाली टीम को फिर से बनाने के लिए, उन्हें एक या दो खिलाड़ियों को वापस लाना होगा जिन्हें उन्होंने रिलीज़ किया था। उनका मुख्य टारगेट अमेलिया केर थीं. उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. MI को उन्हें पहले रिलीज़ करने का दुख हुआ होगा, इसीलिए उन्होंने उन्हें वापस लाने के लिए ज़्यादा कीमत चुकाई. वे उस कोर ग्रुप को चाहते थे जिसने उन्हें पिछले सीज़न में WPL का टाइटल दिलाया था और वे उस कोर को वापस लाने में कामयाब रहे हैं. अमेलिया केर पर लगाया गया पैसा MI के लिए फायदेमंद है.’

Add Zee News as a Preferred Source


मिताली राज ने भी बताया टॉप पिक

पूर्व क्रिकेटर मिताली राज ने इस मुद्दे पर कहा, ‘मुंबई इंडियंस द्वारा अमेलिया केर को फिर से साइन करना एक भावनात्मक खरीद भी है. वे उन्हें उस कॉम्बिनेशन में चाहते थे जो उनके लिए काम कर चुका है. मुंबई इंडियंस ने तीन सीज़न में दो बार उस कोर टीम के साथ टाइटल जीता है, इसलिए उनके लिए उन्हें वापस लाना महत्वपूर्ण था.’ इनके अलावा अंजुम चोपड़ा ने भी मुंबई के कॉम्बिनेशन की तारीफ की.

ये भी पढे़ं.. देश से बढ़कर कुछ नहीं… कौन हैं रिद्धिमा पाठक? BPL से हटाया या खुद मारी लात

अनजोत कौर को रिटेन करना बड़ा फैसला

अंजुम ने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस के बैलेंस से उत्साहित हूं। वे युवाओं और अनुभव के अच्छे मिश्रण के साथ आए हैं। अमनजोत कौर को रिटेन करना एक दिलचस्प कदम है, लेकिन जिस तरह का टैलेंट MI लगातार इकट्ठा करती है, वे निश्चित रूप से देखने लायक टीम होगी.’ मुंबई इंडियंस अपने WPL 2026 अभियान की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी, इसके बाद 10 जनवरी को इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच होगा.



Source link