India vs Bangladesh vs ICC: भारत और बांग्लादेश विवाद के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट क्रिकेट (आईसीसी) के लिए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर नई मुश्किलें लगातार आ रही हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजूर रहमान को आईपीएल से निकाले जाने के बाद तनाव काफी बढ़ गया है. बांग्लादेश ने अपने देश में दुनिया की सबसे बड़ी लीग के प्रसारण पर रोक लगा दी है और अब भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर रहा है. उसने आईसीसी को अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन उसकी मांग को क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने सिरे से खारिज कर दिया.
बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर का आया बयान
बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर अजीफ नजरुल ने कहा कि नेशनल टीम देश की इज्जत की कीमत पर टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी. मुस्तफिजूर को आईपीएल से हटाए जाने से बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में गुस्सा है. नजरुल ने बुधवार को बैठक के बाद कहा, ”हम बीसीबी के डायरेक्टर्स – बुलबुल (अमीनुल इस्लाम) भाई, फारूक भाई और बाकी सभी के साथ बैठे. आज हमने हालात पर बात की और हम सब इस बात पर सहमत हुए कि बांग्लादेश ने कड़ी मेहनत से टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. हम क्रिकेट के दीवाने देश हैं और हम निश्चित रूप से खेलना चाहते हैं.”
‘देश की गरिमा की कीमत पर वर्ल्ड कप नहीं’
अजीफ नजरुल ने कहा, ”हम राष्ट्रीय अपमान, अपने क्रिकेटरों, दर्शकों और पत्रकारों की सुरक्षा की कीमत पर या देश की गरिमा की कीमत पर वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहते. आज आईसीसी से मिले लेटर को पढ़ने के बाद हमें लगा कि उन्होंने बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए भारत में बनी गंभीर सुरक्षा स्थिति को पूरी तरह से नहीं समझा है.”
ये भी पढ़ें: अब न्यूजीलैंड की खैर नहीं… धांसू प्लेयर को BCCI से मिला ग्रीन सिग्नल, ऋतुराज की जगह प्लेइंग-11 में होगी एंट्री
बांग्लादेश का अगला प्लान
बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और गुरुवार या शुक्रवार को आईसीसी को एक और लेटर भेजेगा. हालांकि, समझा जाता है कि आईसीसी ने किसी भी कार्रवाई योग्य सुरक्षा जानकारी की कमी का हवाला देते हुए इस अनुरोध को खारिज कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar-Saaniya Wedding: कब होगी अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी? होली में सचिन के घर मचेगी धूम
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी
बता दें कि आईसीसी और बीसीबी के बीच एक वर्चुअल मीटिंग में इस मुद्दे पर बात हुई थी, जिसमें आईसीसी ने बताया था कि टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू नहीं बदलेंगे और चेतावनी दी थी कि अगर मैच नहीं खेले गए तो पॉइंट्स काटे जा सकते हैं. हालांकि, बीसीबी ने कहा कि उसे ऐसा कोई रिजेक्शन या चेतावनी मिलने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. बाद में बुधवार को बोर्ड ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर उन दावों को खारिज किया कि आईसीसी ने कोई अल्टीमेटम दिया था.