नरसिंहपुर जिले के धोबीराजा गांव में बुधवार को गोवंश कटाने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। एक गोशाला में गायों को काटे जाने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही गोटेगांव पुलिस न
.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि गोशाला में दो गायों की मौत ठंड की वजह से हुई थी। मृत गायों को गड्ढे में डाला गया था, तभी हड्डी और चमड़े का व्यापार करने वाले चार लोग पिकअप वाहन लेकर वहां पहुंचे और मृत गायों का चमड़ा निकालने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे गोवंश कटाने की गलत खबर फैल गई।
चार लोग हिरासत में, भेजा गया जेल
पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध पिकअप जब्त की और चार लोगों को हिरासत में लिया। गोटेगांव थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने एक पिकअप को जब्त कर 4 लोगों ंको गिरफ्तार किया है।
सरपंच और पुलिस का बयान
ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि गोशाला की देखरेख वे खुद करते हैं और मृत पशुओं को दफनाने का नियम है, लेकिन पिकअप वाहन वहां कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
वहीं एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि जांच में कटान जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। गायों की मौत ठंड से हुई थी। फिलहाल पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रख रही है।