इंदौर में जहरीले पानी से गई जान…मृतकों को दी श्रद्धांजलि: जबलपुर के मालवीय चौक पर महिला कांग्रेस ने रखा मौन; पूछा- इनका जिम्मेदार कौन – Jabalpur News

इंदौर में जहरीले पानी से गई जान…मृतकों को दी श्रद्धांजलि:  जबलपुर के मालवीय चौक पर महिला कांग्रेस ने रखा मौन; पूछा- इनका जिम्मेदार कौन – Jabalpur News


मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में मालवीय चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान मृतकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राज्य सरकार से जवाबदेही की मांग की गई।

.

यह आयोजन भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई 20 लोगों की मृत्यु के मामले को लेकर किया था। महिला कांग्रेस सदस्यों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतें महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी महिला कांग्रेस सदस्य यहां एकत्रित हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में आज इन मृतक आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कई परिवार पूरी तरह उजड़ गए शहर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि जहरीले पानी के कारण भागीरथपुरा में कई परिवार पूरी तरह उजड़ गए हैं। घरों में तबाही मची है और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। इन मौतों का जिम्मेदार कौन है और सरकार कब नींद से जागेगी।

रेखा जैन ने आगे कहा

इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है, लेकिन उसी शहर में दूषित पानी से लोगों की जान जा रही है। यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है, क्योंकि स्वच्छ और सुरक्षित पानी हर नागरिक का अधिकार है।

QuoteImage

जब इस गंभीर मुद्दे पर सवाल पूछे जाते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता मर्यादाहीन और अपशब्दों वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। जैन ने इसे लोकतंत्र और संवेदनशीलता दोनों के खिलाफ बताया।

महिला कांग्रेस ने मांग है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर कौशल्या, इंद्रा पाठक तिवारी, संगीता त्रिपाठी, मनीषा अवस्थी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, रेखा जैन और अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



Source link